Category Archives: bhopal news

लोक एवं शास्त्रीय नृत्य का सांस्कृतिक अंतर-संबंध विषय पर वेबीनार

शास्त्रीयता तक पहुँचने का रास्ता लोक से ही शुरू होता है। संगीत, नृत्य या नाट्य जैसी किसी भी
प्रदर्शनकारी कला की बात करें तो हम पाते हैं कि सबका मूलभूत आधार लोक परम्परा ही है। प्रदर्शनकारी कला के प्राचीन संस्कृत शास्त्र के रचयिता आचार्य भारतमुनि अपनी कालजयी कृति ‘नाट्यशास्त्र’ से भी इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि इस शास्त्र के बनाने का आधार लोक की गतिविधियाँ और परम्पराएँ हाई हैं।

डब्ल्यूएचओ की चीन परस्‍ती और भारत की वैश्‍विक बदनामी : डॉ. मयंक चतुर्वेदी

यह तो सभी को पता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन  डब्ल्यूएचओ के  प्रमुख  टेड्रोस एडेहनम ग्रेब्रेयेसस की नियुक्‍ति में चीन का बहुत बड़ा हाथ रहा है, किेंतु इसके बाद भी यह विश्‍वास किया जा रहा था कि इस वैश्‍विक स्‍वास्‍थ्‍य संगठन में कर्ताधर्ता बनने के बाद ”टेड्रोस” कम से कम स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में किसी भी देश के साथ अन्‍याय नहीं करेंगे। लेकिन यह क्‍या ? वर्तमान हालातों में लग रहा है कि पूरा विश्व स्वास्थ्य संगठन ही चीन का गुलाम है, वह पूरी तरह से चीनी भाषा बोलता नजर आ रहा है। कम से कम भारत के संदर्भ में तो यही दिखाई दे रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार शिवअनुराग पटैरिया का निधन

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक शिवअनुराग पटैरिया का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। पटैरियाजी कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्हें ह्रदयाघात हुआ और वे दुनिया को छोड़कर चले गए। पटैरियाजी का निधन मध्यप्रदेश की पत्रकारिता के लिए अत्यंत क्षतिपूर्ण है और उनके निधन से प्रदेश की पत्रकारिता में जो रिक्तता आएगी उसे भरा जाना बेहद मुश्किल है।

“आओ साथ आएं – एक जिंदगी बचाएं” अभियान चला रही है मप्र युवा कांग्रेस*

मप्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा प्रदेश की जनता तक निरंतर मदद पहुँचने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशत किया गया है , उनके द्वारा संभागीय स्तर पर समन्वयक नियुक्त किया गया है जो प्रदेश की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे,

पन्द्रह दिन में 12389 मौतें, 19 जिलों में 5484 का कोविड प्रोटोकाॅल से अंतिम संस्कार

राज्य और केन्द्र सरकार के रिकार्ड में पिछले एक साल में कोरोना से प्रदेश में कुल 5424 मौत होना दर्ज है, लेकिन प्रदेश के 19 जिलों में पिछले 15 दिन में कोविड प्रोटोकाॅल के तहत पांच हज़ार से ज़्यादा अंतिम संस्कार हो चुके है। यह खुलासा प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मुक्तिधामांे से एक प्रतिष्ठित प्रादेशिक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर्स द्वारा जुटाये आंकड़ों से हुआ है, जिसके रिकार्ड भी उपलब्ध है।

सेवा ही संगठन अभियान-2’ में जुट जाने का आह्वान

वर्तमान समय कोरोना महामारी के पिछले दौर से ज्यादा कठिन है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए, सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ को सफल बनाने में जुट जाएं। इस कठिन समय में पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित मानवता की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। यह आह्वान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से कही।

विश्व रंग, साझा संसार नीदरलैंड्स, भारतीय ज्ञानपीठ और वनमाली सृजन पीठ, दिल्ली का संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय आयोजन

वरिष्ठ कवि–कथाकार, “विश्व रंग” के स्वप्न दृष्टा एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के
कुलाधिपति श्री संतोष चौबे की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “साहित्य का विश्व रंग” का
अनूठा आयोजन साझा संसार, नीदरलैंड्स, विश्व रंग, भारतीय ज्ञान पीठ और वनमाली सृजन
पीठ, दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से जूम एवं फेसबुक लाईव पर किया गया। उल्लेखनीय है कि साहित्य का विश्व रंग का निरंतर यह सातवां अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है।

कोविड की आपात स्थिति के चलते डॉ प्रार्थना जोशी को रेडक्रॉस महासचिव का प्रभार

 मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते आपात स्थिति निर्मित हो गई है। कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें इसलिये रेडक्रॉस चिकित्सालय भी कोविड सेंटर के रूप में काम कर रहा है। इन सभी आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए रेडक्रॉस मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने रेडक्रॉस अस्पताल प्रबंधक डॉ प्रार्थना जोशी को तत्काल प्रभाव से रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। जिससे रेडक्रॉस की आगामी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। 

रेमडेसीविर इंजेक्शन चोरी होना हेरा फेरी है : दुर्गेश शर्मा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने हमीदिया अस्पताल के स्टोर रूम से रेमडेसीविर इंजेक्शन चोरी होने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से जानना चाहा है कि आखिर कौन है जो इन जीवन रक्षक दवाओं के संग हेराफेरी कर रहा है ? आखिर किसे बचाने के लिए रेमडेसीवर इंजेक्शन की चोरी को हेरा फेरी में तब्दील कर दिया है? आखिर किसके पास हैं, बाकी के इंजेक्शन ? क्या फिर एक बार रसूखदार को बचाने के लिए एक नई कहानी गढ दी गई है? 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर के माध्यम से ऑक्सीजन बैंक को सौंपी 40 ऑक्सीजन जनरेटर मशीनें

कोरोना संकट के इस दौर में लगातार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गयी। यह 40 मशीन पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी की संस्था सरोकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। गंभीर मरीजों की सहायतार्थ यह संस्था राजधानी भोपाल में एक ऑक्सीजन बैंक भी संचालित करेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today