Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
"आओ साथ आएं - एक जिंदगी बचाएं" अभियान चला रही है मप्र युवा कांग्रेस*

“आओ साथ आएं – एक जिंदगी बचाएं” अभियान चला रही है मप्र युवा कांग्रेस*

मप्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा प्रदेश की जनता तक निरंतर मदद पहुँचने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशत किया गया है , उनके द्वारा संभागीय स्तर पर समन्वयक नियुक्त किया गया है जो प्रदेश की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे,

मप्र में विकराल रूप ले चुकी कोरोना महामारी से मुकाबला करने के साथ ही आम जनता की मदद के लिए मप्र युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता मैदान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है जिसके चलते युवा कांग्रेस के कुछ साथियो ने मानव सेवा में अपने प्राणों की आहुति तक दे दी है,मप्र में कोरोना से लड़ने में प्रदेश सरकार और प्रशासन पूर्णता विफल साबित हुआ है आज प्रदेश की जनता अपने परिजनों की जान बचाने के लिए दर दर भटक रही है,परन्तु उन्हें हॉस्पिटल में ना तो बिस्तर मिल रहे है ना ऑक्सीजन ना ही सही इलाज,हाल ये है की रेमडीसीवेर इंजक्शन की कालाबाजारी चरम पर है,और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है,परिजनों को प्लाज़मा की जरूरत पड़ने पर कोई व्यवस्था नही हो पाती है,निजी अस्पताल ने खुलेआम लूटमचा रखी है इंश्योरेंस पॉलिसी कागज का टुकड़ा बन कर रह गई है आम आदमी कर्जे के बोझ तले दब कर अपने परिजनों को दम तोड़ते देख रहा है।
भारत भर में आज कोहराम का माहौर है और सरकार आम आदमी की पहुच से बाहर अगले चुनावो की तैयारियों में मशगूल है,इन सभी विकट परिस्थितियों में ,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व्ही बी जी के नेतृत्व में पूरे भारत मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जन सेवा कर रहे है अब तक #SOSIYC के माध्यम से लाखों लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवा कांग्रेस से मदद की गुहार लगाई जिसके चलते युवा कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण भारत मे जरूरतमंद लोगो तक मदद पहुँचने का काम निरंतर जारी है,
*संग़ठन द्वारा प्रदेश आईटी सेल के प्रमुख चंचलेश व्यास ,भोपाल संभाग के लिए प्रशांत पराशर,नरेंद्र यादव, जबलपुर संभाग में रघु तिवारी, ग्वालियर संभाग में आशीष उपाध्याय, विंध्य संभाग में विनोद शर्मा, इंदौर,उज्जैन,मंदसौर संभाग में सोमिल नाहटा, इंदौर और छिंदवाड़ा संभाग में अंकित ढोली, बुंदेलखंड संभाग में शाश्वत बुंदेला, निमाड़ संभाग में अभिषेक ठक्कर, को दायित्व प्रदान किया गया है।*
ये सभी प्रमुख पदादिकारी अपने संभाग में कोरोना महामारी में प्रशासन की लाचार व्यवस्था के चलते आम जनमानस को हो परेशानी में तत्परता के साथ मदद के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today