Category Archives: मध्य प्रदेश

निजी सुरक्षा ट्रेनिंग देने स्थापित होंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान

युवाओं को निजी सुरक्षा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान स्थापित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ की मंत्रालय में गृह एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों एवं निजी सुरक्षा के सर्वोच्च संगठन सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी और निष्ठा जरूरी : राज्यपाल टंडन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मानसरोवर दंत चिकित्सा महाविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं से कहा कि ज्ञान का सेवा भाव से उपयोग करें। ईमानदारी और निष्ठा के साथ किए गये प्रयासों को ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करना एक पड़ाव है। यहाँ से समाज एवं राष्ट्र की सेवा के नए रास्ते खुलते हैं।

मशहूर बाघ मुन्ना अस्वस्थ

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के मध्य मुन्ना नाम से लोकप्रिय बाघ टी-17 इन दिनों अस्वस्थ है। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया कि बाड़े से हाउसिंग में जाते वक्त मुन्ना अपने पैरों पर वजन नहीं ले पा रहा है। बिल्ली प्रजाति के वन्य प्राणियों में वृद्धावस्था के कारण यह स्थिति निर्मित होती है। मुन्ना की उम्र 16 वर्ष से अधिक है।

वर्ष 2007 से 2016 तक के नगरीय निकायों के दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित

नगरीय निकायों के वर्ष 2007 से 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सामुदायिक संगठकों के नियमितिकरण का प्रस्ताव भी केबिनेट में रखा जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने मध्यप्रदेश नगर निगम – नगर पालिका कर्मचारी संघ के स्नेह सम्मेलन में यह घोषणा की।

हॉकी और शूटिंग खिलाड़ियों को मिली सिंथेटिक टर्फ, स्किट एवं ट्रैप रेंज की सौगात

मंत्रि-परिषद के सदस्य पीसी शर्मा, सुरेन्द्र सिंह बघेल और जीतू पटवारी ने गोरेगाँव (भोपाल) राज्य शूटिंग अकादमी में हॉकी खिलाड़ियों के लिये 19 करोड़ 96 लाख लागत के 2 सिन्थेटिक टर्फ और शूटिंग खिलाड़ियों के लिये 5 करोड़ 22 लाख लागत के दो ट्रैप एण्ड स्किट रेंज की आधारशिला रखी। मंत्रीगण ने शूटिंग अकादमी का भ्रमण कर खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का जायजा लिया और शॉटगन से निशाना भी साधा।

गढ़वाली समाज के सम्मान समारोह में मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क एवं अध्यात्म मंत्री पीसी शर्मा बद्रीनाथ मंदिर, तुलसी नगर में आयोजित गढ़वाली समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना अच्छी पहल है।

स्वच्छ जीवन-स्वस्थ जीवन, स्वच्छ घर-स्वच्छ शहर: डॉ. चौधरी

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में रन फॉर स्वच्छता एवं पोलिथिन मुक्त शहर कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों से स्वस्थ जीवन के लिये स्वच्छ वातावरण बनाये रखने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

संत रविदास के विचारों और संदेशों के कारण भारत एकता के सूत्र में

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि संत रविदास महाराज के विचार और उनके समाज को दिये गये संदेश के कारण ही आज हमारा भारत एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जवाबदेह सरकार है। हमने अपने ग्यारह माह के कामकाज का ब्यौरा दिया है। आने वाले हर साल में सरकार बतायेगी कि कृषि के क्षेत्र में किसानों के साथ न्याय हुआ है, नौजवानों को रोजगार मिला है, भूमिहीनों को पट्टा मिला है और प्रदेश के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हुआ है।

हस्तशिल्प एवं हुनर का संरक्षण-संवर्धन समय की जरूरत

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि हस्तशिल्प भारतीय अर्थ-व्यवस्था का मुख्य आधार है। हस्तशिल्प के क्षेत्र में हुनर आने से कलाकारों को रोजगार के अवसर के साथ सम्मान भी मिलता है। बाजारवाद  तथा मशीनीकरण के युग में हस्तशिल्प का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत जरूरी
है ।

शर्मा ने हाई मास्क लाइट-ओपन जिम का किया लोकार्पण

जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य मंत्री पीसी शर्मा ने आज शिवाजी नगर के माचना कालोनी में हाई मास्क लाइट और ओपन जिम का लोकर्पण किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि रात्रि में पर्याप्त रोशनी रहे और खासतौर से सड़क के चौराहों आवागमन में असुविधा न हो इसके मद्दे नजर हाईमास्क लाइट लगायी जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today