मशहूर बाघ मुन्ना अस्वस्थ

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के मध्य मुन्ना नाम से लोकप्रिय बाघ टी-17 इन दिनों अस्वस्थ है। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया कि बाड़े से हाउसिंग में जाते वक्त मुन्ना अपने पैरों पर वजन नहीं ले पा रहा है। बिल्ली प्रजाति के वन्य प्राणियों में वृद्धावस्था के कारण यह स्थिति निर्मित होती है। मुन्ना की उम्र 16 वर्ष से अधिक है।

मुन्ना बाघ को अक्टूबर 2019 में कान्हा टाइगर रिजर्व से भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट किया गया था। वृद्धावस्था के चलते मुन्ना शिकार नहीं कर पा रहा था। कम उम्र के बाघों से लड़ाई से बचने के लिये इसने कोर क्षेत्र से हटकर बफर एवं सामान्य वन मंडल में विचरण शुरू कर दिया था। पालतू पशुओं का शिकार और लोगों को घायल करने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इसे वन विहार शिफ्ट कर दिया गया। वन विहार में इसकी नियमित देखभाल की जा रही है। मुन्ना के स्वास्थ्य के संबंध में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय भी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today