Category Archives: मध्य प्रदेश

हनीट्रैप में श्वेता स्वप्निल का नाम मानव तस्करी से हटाया गया

बहूचर्चित हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपियों में से एक श्वेता स्वप्निल जैन को अदालत ने मानव तस्कारी के प्रकरण के आरोपी नहीं माना है। मानव तस्करी में श्वेता विजय जैन और अारती दयाल सहित अभिषेक का भी इसमें हाथ है।

ऐतिहासिक कुदसिया पार्क का लोकापर्ण

भोपाल। वीआईपी रोड चैराहा रेतघाट पर स्थित ऐतिहासिक कुदसिया पार्क जो कि वर्षों से वीरान पड़ा हुआ था का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य होने के पश्चात् पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी, भोपाल मध्य से विधायक श्री आरिफ मसूद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, पार्षद श्रीमती रईसा मलिक, पूर्व पार्षद मोहम्मद माहिर, रशीद चांद, इतिहासकार खालिद मोहम्मद खान एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लोकापर्ण किया गया।

वायु प्रदूषण से भारत में सालाना 10.7 लाख करोड़ का नुकसान

ग्रीनपीस दक्षिण पूर्व एशिया ने अपनी तरह की पहली रिपोर्ट में बताया है कि जीवाश्म ईंधन से वायु प्रदूषण की वैश्विक लागत का अनुमानतः लगभग $ 2.9 ट्रिलियन, या दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का 3.3% सालाना है।

भाजपा नेता को कांग्रेस सरकार में राजनीतिक नियुक्ति

कमलनाथ सरकार ने 18 जिलों में जिला योजना समितियों में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की है जिनमेें टीकमगढ़ जिले की समिति में अनुज कुमार बरदिया नामक युवक भी शामिल है। बरदिया को लेकर एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को यह शिकायत की गई है कि वे भाजपा नेता हैं औऱ किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं।

अनियमितताओं पर तीन सीएमओ की 2-2 वेतनवृद्धि रोकी

झाबुआ जिले की थांदला नगर परिषद में अनियमितताओं को लेकर तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि ने ये आदेश जारी किए।

अनिश्चित भविष्य और आर्थिक तंगी में अतिथि विद्वान

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अतिथि विद्वान पिछले दो माह से भोपाल स्थित शाहजहानी पार्क में अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं किन्तु सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हाल यह है कि अनिश्चित भविष्य और आर्थिक तंगी ने अतिथि विद्वानों को अंदर से तोड़ कर रख दिया है।

राष्ट्रीय जल सम्मेलन में विषय-विशेषज्ञों ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव

जलाधिकार कानून लागू करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल-जन जोड़ो अभियान द्वारा संयुक्त रूप से मिंटो हॉल में आयोजित ‘राष्ट्रीय जल सम्मेलन” चार सत्र में सम्पन्न हुआ। जल-पुरूष राजेन्द्र सिंह ने सभी सत्रों की अध्यक्षता की।

आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे मोबाइल और साइकिलेंः इमरती देवी

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने ग्वालियर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मेलन में कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन और साइकिलें दी जायेंगी, ताकि वे अपना कार्य बेहतर और सुचारु रूप से कर सकें। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिये प्रदेश में शीघ्र ही नया ड्रेस कोड लागू किया जायेगा।

मठ-मंदिरों की जमीन के बेहतर प्रबंधन और विकास पर चर्चा

आध्यात्म एवं जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मंत्रालय में मठ-मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुबोधानन्द तथा माँ नर्मदा, माँ क्षिप्रा और माँ मंदाकिनी नदी ट्रस्ट के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा एवं अन्य संत प्रतिनिधियों से मठ-मंदिरों की जमीन के बेहतर प्रबंधन और उपयोग किए जाने पर चर्चा की।

कमलनाथ ने कहा उनका सपना है हर व्यक्ति को घर पर ही शुद्ध जल मिले

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि आने वाले समय में पानी की उपलब्धता समाज और सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सब मिलकर ही इसका मुकाबला कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा स्वप्न है कि हर व्यक्ति को शुद्ध जल उसके घर पर मिले। यह स्वप्न सबका हो, तो जरूर इसमें सफल होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today