Category Archives: मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये किये गये उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि विदेशों से आये यात्रियों, विशेषकर चीन से आये यात्रियों का मेडिकल चेकअप जरूर करवाया जाये। डॉक्टरों की टीम बनाने में विशेषज्ञता का ध्यान रखा जाये। मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। मेडिकल किट्स हर समय उपलब्ध रहे। श्री मोहन्ती ने जिला कलेक्टरों को जागरूकता के लिये मीडिया वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश दिये।

हॉर्स ट्रेडिंग पर सियासत और गरमाई, भाजपा के दो विधायक लापता

राज्यसभा चुनाव के नजदीक आ रहे हैं और कांग्रेस-भाजपा के बीच विधायकों की तोड़-फोड़ शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाकर भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया था, आज उन्होने भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर चार्टर्ड प्लेन से विधायकों को दिल्ली ले जाने के आरोप लगाकर इसमें भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देररात पार्टी ने दिल्ली तलब कर लिया है। इधर, चंबल क्षेत्र के एक विधायक बैजनाथ कुशवाह को भी इसी तरह का एक फोन कॉल किया है। कुशवाह ने यह बात अपने क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह के निवास पर पहुंचकर अपना आवेदन देने का कष्ट करें।

बाबरिया ने मंत्रियों से कहा महीने में दो बार डीसीसी जाएं, कार्यकर्ताओं से मिलें

सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में मंत्रियों के प्रति नाराजगी को देखते हुए अब हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया से सत्ता-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसी श्रृंखला में बाबरिया ने मंत्रियों के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस में सीधी बात की जिसमें मंत्रियों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रभार के जिलों में वे महीने में दो बार जिला कांग्रेस कार्यालय अवश्य जाएं। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की समस्याएं और कामों को समझें और समाधान करें।

अतिरिक्त आय के लिये पशुपालन अपनाएं किसान : मंत्री लाखन सिंह यादव

पशुपालन, मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री लाखन सिंह यादव ने किसानों से कहा है कि पशुपालन अपनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पशुधन बीमा योजना लागू होने से पशुपालन व्यवसाय में पशुधन हानि की भरपाई संभव हो गई है। यादव ने बताया कि यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू की गई है।

फाग महोत्सव-2020 में आएंगे 10 राज्यों के वस्त्र शिल्पी

वस्त्र शिल्पियों के प्रोत्साहन और आर्थिक उन्नयन के लिए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। पहली बार भोपाल हाट में फाग महोत्सव के अंतर्गत 3 से 15 मार्च तक रेशम संचालनालय, सिल्क फेडरेशन और म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से वस्त्र शिल्पियों को वस्त्रों की प्रदर्शनी और विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएगी विशेष हेलीकाप्टर सेवा: क़िदवई

प्रदेश की सुप्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में 6 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे तीन दिवसीय ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव में पर्यटकों को ग्वालियर से ओरछा तथा ओरछा से ग्वालियर आने-जाने के लिये विशेष हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इंदौर में कृष्ण खटवाणी का स्मृति कार्यक्रम सम्पन्न

संस्कृति विभाग के अंतर्गत सिंधी साहित्य अकादमी में रविवार को वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक स्व. कृष्ण खटवाणी (इंदौर) की स्मृति में इंदौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्व. श्री खटवाणी के द्वारा रचित साहित्य पर रश्मि रामानी, हर्षा मूलचंदानी, देव अर्जवानी और ईश्वर झामनानी द्वारा शोधपत्र शोधपत्र पढ़े गए। स्व. श्री खटवाणी के सुपुत्र श्याम खटवाणी का वक्तव्य भी हुआ।

आवेदक को सीएम हेल्पलाइन/ऋण माफी पोर्टल पर मिलेगी स्टेटस रिपोर्ट

राज्य शासन ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना में आवेदकों को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति (स्टेटस रिपोर्ट) की जानकारी सी.एम. हेल्पलाइन/ऋण माफी पोर्टलwww.cmlws.mp.online.gov.in के माध्यम से दिये जाने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री अजीत केसरी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम.पी. ऑनलाइन को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

विदिशा में 5500 किसानों के खातों में जमा हुए 33 करोड़

विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव ने आज विदिशा में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में कुल 5423 किसानों के बैंक खातों में 33 करोड़ की राशि जमा की गई। मंत्री यादव ने कहा कि किसानों को आर्थिक कठिनाईयों से निजात दिलाकर संपन्न बनाने के लिये ऋण माफी योजना में सीधी राहत दी गई है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद करें विद्युत मेन्टेनेंस : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही विद्युत मेन्टेनेंस करें। इस दौरान विद्युत प्रदाय सुचारू रखने के लिये आवश्यक कार्य ही करें। विद्युत मेन्टेनेंस अप्रैल माह में करें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today