Category Archives: मध्य प्रदेश

धार्मिक स्थलों के विकास में कोई कमी नहीं होगी: मंत्री शर्मा

प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास में कोई कमी नहीं होगी। जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री पीसी शर्मा ने रविवार को राजगढ़ जिले के होड़ा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। इस दौरान श्री शर्मा के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह ने मंदिर परिसर में 6 करोड़ 23 लाख रूपये लागत के विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन किया। इन कार्यों में मंदिर का जीर्णोद्धार तथा पहुँच मार्ग और सामुदायिक भवन निर्माण के कार्य शामिल हैं।

मंत्रियों ने सामूहिक त्यागपत्र मुख्यमंत्री को सौंपे

मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर हुई मंत्रीमंडल की बैठक में मंत्रियों ने अपने सामूहिक त्यागपत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से मंत्रीमंडल का पुनर्गठन करने का अनुरोध किया।

होली की मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा शुभकामनाएं

होली के मौके पर मध्यप्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों बाला बच्चन, जयवर्धन सिंह, सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रियव्रत सिंह, तुलसीराम सिलावट और आरिफ अकील ने बधाई दी है। उन्होंने कामना की है कि होली के रंगों की तरह प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी, समृद्धि और उन्नति लाए।

शांति भंग करने वालों को नहीं बख्शा जाए- डीजीपी

पुलिस महानिदेशक श्री राजेन्द्र कुमार ने सोमवार को सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हर हाल में प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखें। शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की जुर्रत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। श्री कुमार ने आज होली के मद्देनजर सभी जिलों के आईजी-एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। उन्होंने शांति,सद्भाव एवं आपसी भाई चारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की है।

टीवी चैनलों पर बसपा-सपा विधायकों ने कहा हमें नहीं, कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश

हॉर्सट्रेडिंग के राजनीतिक ड्रामे के बीच बसपा के संजीव कुशवाह और सपा के राजेश शुक्ला ने टीवी चैनल पर बयान दिया है कि उन्हें नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। कुशवाह ने कहा कि हम चंबल के लोग हमें कौन बंधक बना सकता है।

कांग्रेस के अंतर्कलह की देन, कोई हॉर्सट्रेडिंग नहीं

भाजपा के राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। देश में हर व्यक्ति को कहीं भी घूमने का अधिकार है। अगर कोई विधायक कहीं घूमने गया है और किसी होटल में रुका है तो उसे कांग्रेस क्यों तूल दे रही है। कोठारी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान वायरल किया है।

मध्यप्रदेश के विधायकों की खरीद – फरोख्त का राजनीतिक ड्रामा

मध्यप्रदेश के कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी और निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला आज भोपाल से दिल्ली होते हुए बंगलुरू तक पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जब सोमवार को यह आरोप लगाए थे तो उसके बाद भाजपा ने बेबुनियाद पूर्ण बताया था लेकिन मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा चार्टर्ड प्लेन से बसपा विधायक राम बाई को दिल्ली ले जाने के आरोप लगाए तो सियासत और गरम हो गई। इसके बाद मंगलवार की रात को गुडगांव के एक होटल में कांग्रेस, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों को ठहराये जाने की बात सामने आई।

राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी। उन्होंने इस कार्य में साधु-संतों से सहयोग देने की अपील की। श्री नाथ आज जबलपुर में माँ नर्मदा गौ कुंभ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

आदिवासी अंचल के प्रतिभाशाली बच्चे भारत दर्शन के लिये रवाना


आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने प्रदेश के आदिवासी अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों को भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन से आईआरसीटीसी की वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन से भारत दर्शन के लिये रवाना किया। श्री मरकाम ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान दी जाने वाली जानकारी को ध्यान से सुनें और उसका स्वयं के नेतृत्व विकास में पूरा-पूरा उपयोग करें।

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा टाइगर स्पीक का विमोचन

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर कार्टूनिस्ट श्री हरिओम तिवारी की बाघों को समर्पित कार्टून कला की किताब ‘टाइगर स्पीक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री हरिओम तिवारी ने टाइगर स्टेट विषय पर बनाया कार्टून चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today