Category Archives: मध्य प्रदेश

कांग्रेस मंत्रियों के बंगले सूने पड़े, भाजपा नेताओं के यहां आवाजाही बढ़ी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद मध्यप्रदेश आए सियासी भूचाल का असर यह रहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के बंगलों पर वीरानगी छा गई। वहीं, करीब 15 महीने बाद भाजपा के विधायकों के बंगलों पर आवाजाही अचानक बढ़ गई।

सीएम कमलनाथ के सलाहकार मिगलानी अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री कमलनाथ के सलाहकार राजेंद्र कुमार मिगलानी की सोमवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और घबराहट होने पर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कांग्रेस विपक्ष में बैठने को तैयार रहे

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज तथा कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह गिरिराज की परिक्रमा करने गए थे जो इस घटनाक्रम के बाद भोपाल पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के बाहर मीडिया से कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठने को तैयार रहना चाहिए। साथ ही जनता के बीच जाकर सही स्थिति के बारे में बताना चाहिए।

सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी, मंत्री-विधायकों सहित कई समर्थकों के इस्तीफे

मध्यप्रदेश की राजनीति में सात दिन से चल रहा सियासी घमासान होली के रंग में पूरी तरह रंगीन हो गया और कांग्रेस की राजनीति के खेमे की अगुवाई करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने से भूचाल आ गया। सोमवार रात तक चला उन्हें मनाने का सिलसिला चला लेकिन सोमवार को स्व. माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती और होली के दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल किया और कुछ देर बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश किया।

सिंधिया खेमा लाया राजनीतिक भूचाल, 19 मंत्री-विधायक बेंगलुरू में

मध्यप्रदेश में सात दिनों से छाया राजनीतिक संकट होलिका दहन की रात होते-होते छंटता नजर आया और कांग्रेस नेताओं ने राहत भरी सांस ली। सिंधिया के खेमे के रघुराज सिंह कंषाना व हरदीप सिंह डंग के नहीं आने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के 17 और लापता हो गए।

स्टूडेंट ट्रेकिंग से होगी डिग्री की उपयोगिता की पड़ताल

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत चयनित 200 महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ट्रेकिंग की जायेगी। विभाग द्वारा स्टूडेंट ट्रकिंग के माध्यम से यह जानकारी संकलित करने की कोशिश की जा रही है कि डिग्रीधारक विद्यार्थियों की वर्तमान स्थिति क्या है और प्रदेश के विश्वविद्यालयों से मिली डिग्री की कितनी उपयोगिता है।

मंत्री पांसे ने किया मार्कफेड के गोदाम का भूमि-पूजन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने बैतूल जिले के प्रभातपट्टन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक हजार मीट्रिक टन क्षमता के मार्कफेड के गोदाम का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

एक अप्रैल से 15 जून तक विद्युत इन्फ्रा-स्ट्रक्चर का मानसून रख-रखाव

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को आगामी ग्रीष्मकाल एवं मानसून में निर्बाध गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये विद्युत इन्फ्रा-स्ट्रक्चर का प्री एवं पोस्ट मानसून रख-रखाव प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिये गये हैं। कम्पनी ने कहा है कि प्लांट शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो, इस बात का भी ध्यान रखा जाये। यह रख-रखाव कार्य एक अप्रैल से 15 जून तक जारी रहेगा।

एमव्हीएम कालेज में पूर्व छात्र सम्मेलन 16 मार्च को

शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में 16 मार्च को वर्ष 2019 के बी.एस.सी. 5th सेम तथा एम.एस.सी. 4th सेम के उत्तीर्ण छात्रों के लिये सुबह 10.30 बजे से पूर्व छात्र सम्मेलन होगा। कालेज प्रशासन ने वर्ष 2019 के सभी छात्र-छात्राओं से सम्मेलन में आवश्यक रूप से भाग लेने को कहा है।

होटल-रिसॉर्ट के बाहर न फेकें बचा खाना: वन मंत्री सिंघार

वन मंत्री उमंग सिंघार ने प्रदेश के वन क्षेत्रों से लगे हुए होटल्स और रिसॉर्टस मालिकों से कहा है कि शादी, पार्टी आदि का बचा हुआ खाना रात में परिसर में न फेंके। सिंघार ने कहा कि खाने से आकर्षित होकर स्थानीय पशु और वन्य-प्राणी परिसर में आ जाते हैं। जंगलों के पास स्थित शहरों के होटल और रिसॉर्ट मालिक रात में चौकीदार की व्यवस्था अवश्य करें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today