Category Archives: मध्य प्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बुआ यशोधरा राजे से मुलाकात करेंगे

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में अपनी बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। कांग्रेस में रहते हुए बुआ और भतीजी के बीच भोपाल में मुलाकात नहीं होती थी लेकिन भतीजे के भाजपा में आते ही उनका यहां घर आना-जाना शुरू हो गया है।

कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए सदबुद्धि यज्ञ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए सदबुद्धि यज्ञ करने जा रहे हैं। गोयल शुक्रवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर बागी विधायकों के लिए प्रार्थना करेंगे। साथ ही बाल की आहूति देते हुए सदबुद्धि यज्ञ भी करेंगे।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी घोषित, दिग्विजय ने भरा नामांकन

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही तीन सीटों के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व फूलसिंह बरैया और भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बना रही है। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है और शेष तीनों प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन पर्चे दाखिल करेंगे।

कोरोना से निपटने में लापरवाही बरतने पर सिवनी सीएमएचओ निलंबित

स्वास्थ्य आयुक्त श्री प्रतीक हजेला ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने तथा लापरवाही बरते जाने के कारण सिवनी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.आर. शाक्य को निलंबित कर दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल आएंगे, कल दाखिल करेंगे नामांकन

कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। उऩके स्वागत में शहर की प्रमुख सड़कों के दोनों तरफ होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी उनके स्वागत के लिए व्याप्त तैयारियां हैं।

कांग्रेस और भाजपा के विधायक जयपुर-गुडगांव पहुंचे, विधानसभा सत्र में लौटेंगे

मध्यप्रदेश में मची राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दलों ने अपने-अपने विधायकों को जयपुर और दिल्ली में शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक बेंगलुरू में हैं। इस तरह मप्र की राजनीतिक उठापटक के केंद्र भोपाल के अलावा दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरू हो गए हैं, जहां से 16 मार्च को विधायकों की वापसी पर स्थिति साफ हो सकेगी।

आईपीएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने खेली होली

मध्यप्रदेश आईपीएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा पुलिस परिवारों ने पुलिस कल्याण केंद्र में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डीजीपी की पत्नी सुचि श्रीवास्तव तथा अन्य आईपीएस की पत्नियों ने पुलिस परिवारों के साथ होली खेली। श्रीमती सुचि श्रीवास्तव ने जमकर रंग-गुलाल से होली खेली।

आईपीएस अफसरों के परिवारों की होली

मध्यप्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने पुलिस आफिसर्स मेस में अपने परिवारजनों के साथ होली मनाई। होली के रंग में सराबोर आईपीएस अधिकारी विपिन माहेश्वरी, रवि गुप्ता और कुछ अन्य अधिकारी अपने परिवार वालों के साथ रंग से रंगे हुए थे। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों को मनाएंगे शिवकुमार

सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देकर बेंगलुरू में ठहरे 19 मंत्री विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस ने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दी है। उनका दावा है कि वे सभी मंत्री विधायक उनके संपर्क में हैं। जल्दी ही वे वापस मध्यप्रदेश जाएंगे।

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पैदल मार्च करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस सरकार के छह मंत्रियों और 13 विधायकों के इस्तीफे लेकर भोपाल आए। इन इस्तीफों को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति को सौंपने के लिए नेताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए उनके सरकारी बंगले पहुंचे। बेंगलुरू से इस्तीफे लेकर आए भूपेंद्र सिंह का विमानतल पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने स्वागत किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today