Category Archives: मध्य प्रदेश

कोरोना वायरस के विरूद्ध खान-पान से प्रतिरोधक क्षमता विकसित करें

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए वे अपने खान-पान को ऐसा रखें, जिससे उनके अंदर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह एवं उपयोगी दवाएँ भी जरूर लें।

नोवल कोरोना की रोकथाम के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश

प्रदेश में नोवल कोरोना (COVID-19) के नियंत्रण और बचाव के लिये मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। सभी कार्यालयों को असंक्रमित करने के लिये लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मास्क-हैंड सेनिटाइजर की उपलब्धता, कीमत और गुणवत्ता पर नियंत्रण रखने के निर्देश

राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किये हैं कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव में उपयोग किए जाने वाले मास्क एवं हैंड सेनिटाइजर की गुणवत्ता, उपलब्धता और कीमतों की नियमित समीक्षा करें। प्रमुख सचिव, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण शिव शेखर शुक्ला ने कलेक्टरों को पत्र भेजकर बताया है कि भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों में तहत मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) और हैंड सेनिटाइजर को नवीन अनुसूची में सम्मिलित किया है।

भाप्रसे के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार अपर मुख्य सचिव प्रभाँशु कमल को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केके सिंह अपर मुख्य सचिव को कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग(मानव अधिकार प्रकोष्ठ) तथा विधिक सतर्कता प्रकोष्ठ(अतिरिक्त प्रभार) तथा अपर मुख्य सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय बनाया गया है।

कोरोना वायरस के कारण स्कूल-कॉलेज की परीक्षाएं स्थगित

राज्य सरकार ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्कूलों में 31 मार्च, 2020 तक अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में कक्षा-10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ भी 31 मार्च, 2020 तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित परीक्षाओं के लिये माध्यमिक शिक्षा मण्डल संशोधित परीक्षा कार्यक्रम पृथक से जारी करेगा।

प्रदेश के टाइगर रिजर्व- अभयारण्यों में 31 तक पर्यटन बंद

राज्य शासन ने नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य और चिड़िया-घर को 31 मार्च, 2020 तक पूर्णत: बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्य वन्य-प्राणी अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) राजेश श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, राष्ट्रीय उद्यानों के संचालक, अभयारण्यों के वन मण्डलाधिकारी और संबंधित वन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं।

कोरोना वायरस से निपटने खान-पान से प्रतिरोधक क्षमता विकसित करें

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए वे अपने खान-पान को ऐसा रखें, जिससे उनके अंदर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह एवं उपयोगी दवाएँ भी जरूर लें।

रेरा में कोरोना से बचाव के लिए 30 अप्रैल तक सिर्फ अंतिम तर्क प्रकरणों में सुनवाई

कोरोना वायरस के मद्देनजर सक्रंमण से बचाव संबंधी प्रयासो के क्रम में म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा एेहतिहात के तौर पर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। अब प्राधिकरण में 30 अप्रैल 2020 तक प्राप्त शिकायत प्रकरणों में से नियत दिनांक को तयशुदा केवल उन्हीं प्रकरणों में पक्षकार अथवा उनके अधिवक्ताओं की उपस्थिति प्रत्यक्ष सुनवाई हेतु अपेक्षित होगी जो अंतिम तर्क के लिए निर्धारित है। शेष प्रकरणों की अप्रत्यक्ष ऑनलाईन सुनवाई होगी।

आर्चबिश्प ने रविवारीय प्रार्थना की बाध्यता को समाप्त किया

आर्चबिशप लियो कॅार्नेलियो ने अपने आर्चडायसिस के अंतर्गत आने वाले हरदा, भोपाल, होषंगाबाद और सीहोर के चर्चो, सदस्यों और संस्थानों के लिये एक सर्कुलर जारी कर लोगों से कोरोना से बचाव के लिये कुछ एहतिहात बरतने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम की कानूनी लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

मध्यप्रदेश की राजनीतिक उठापटक की कानूनी लड़ाई में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए सभी पक्षों के वकील अदालत पहुंच गये हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today