Category Archives: मध्य प्रदेश

सहकारी बैंक मैनेजर पर आय से अधिक की संपत्ति

सीधी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बैंक मैनेजर के यहां रीवा लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापामार कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत वर्ष 2018 में की गई थी। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कार्रवाई के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाए रखे।

शहडोल में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 21 वाहन जप्त

शहडोल पुलिस की रेत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वाहन जप्त किये जिसमे 11 डग्गी और 10 ट्रेक्टर शामिल हैं। इसकी मसरुका लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये हैं। पकड़े गए वाहनों में से 15 वाहन थाने ले जाए जा चुके है।

रायसेन में बेमौसम बारिश, ओले गिरे, फसलों को नुकसान

मध्यप्रदेश के रायसेन, विदिशा और दमोह सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुए और ओले भी गिरे। भोपाल से सटे रायसेन-बेगमगंज तहसील में बेमौसम बारिश और ओलों ने तबाही मचाई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। किसानों की फसलों को नुकसान हुआ।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रंजना बघेल ने नामांकन वापस लिया

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रंजना बघेल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. 26 मार्च को 3 सीटों के लिए विधानसभा में मतदान किया जाएगा.

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने नवाचार की वीडियो कांफ्रेंस, सीएस ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी ने कहा है कि सभी जिला कलेक्टर नोवल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये स्थानीय परिस्थिति और परिवेश के अनुरूप उपाय तथा नवाचार करें। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना स्वयं जागरुक रहकर, व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाकर तथा सतत निगरानी रखकर किया जा सकता है। रेड्डी ने कहा कि मैदानी स्तर पर बचाव के उपायों को अपनाने के लिये जनसामान्य को प्रेरित करें। जनसामान्य की परस्पर सहमति से सामाजिक तथा धार्मिक आयोजनों में भीड़ कम रखने के प्रभावी प्रयास करें।

देर शाम लिखे विधानसभा अध्यक्ष के पत्र का राज्यपाल ने आधी रात के बाद जवाब भेजा

इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासी उठापटक के बीच पत्रों का आदान प्रदान बढ़ गया है। मंगलवार की देर शाम को पहली बार विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा जिसका राज्यपाल ने भी आधी रात के बाद ही जवाब भेज दिया। इसमें राज्यपाल ने बेंगलुरू में ठहरे विधायकों के लिए तथाकथित लापता शब्द का इस्तेमाल किया और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए मांग किए जाने पर कहा है कि त्रुटिवश यह पत्र आपने शायद मुझे भेज दिया है क्योंकि यह कार्यपालिका के पास जाना था।

बेंगलुरू में ठहरे कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय, मप्र के मंत्री-कांग्रेस विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश सरकार के आठ मंत्री और कुछ विधायक बेंगलुरू में वहां एक रिसोर्ट में ठहरे अपने प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने बुधवार को अलसुबह पहुंचे। वहां उन्हें कर्नाटक पुलिस ने जाने से रोक लिया और जब धरना दिया तो हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।

राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का विधायकों ने मनाया जन्मदिन

होटल कोटयार्ड मेरियट में ठहराए गए कांग्रेस विधायकों ने अपने साथी चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का जन्मदिन मनाया। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में उनका जन्मदिन पांच जुलाई है लेकिन वास्तविक जन्म तारीख उनकी 17 मार्च है। जब साथी विधायकों को उनके आज जन्मदिन की खबर लगी तो भोजन के समय ही केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से नोवल कोरोना वायरस से बचाव का प्रशिक्षण

नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये बुधवार को मंत्रालय में मैदानी अधिकारियों एवं अन्य संबंधित लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्वसन शिष्टाचार सहित अन्य उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार की ट्रेवल एडवाईजरी, पब्लिक हेल्थ एक्ट की अधिसूचना तथा सामूहिक समारोहों के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

नोवल कोरोना वायरस संक्रमण रोकने वीडियो कांफ्रेंस 18 को

प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये की जा रही तैयारियों की मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा 18 मार्च को शाम 4 बजे समीक्षा की जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today