Category Archives: मध्य प्रदेश

बागी कांग्रेस पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक दिल्ली पहुंचेंगे

मध्यप्रदेश की राजनीतिक में तूफान लाने वाले कांग्रेस के बागी पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे। वे सुबह बंगलुरू से रवाना होने की तैयारी में थे। बागी नेताओं में बर्खास्त मंत्री व विधायक हैंं जिनके विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। अब उन्हें उप चुनाव में उतरना होगा।

सीएम हाउस में शिवराज पहुंचे कमल नाथ से मिलने

कमल नाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। चौहान का कमल नाथ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। शिवराज सिंह के साथ उनके स्टाफ के लोग भी थे।

9वीं और 11वीं के विद्यार्थी घर से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

प्रदेश मेंकक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रारंभ की गई है। संचालक लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत द्वारा सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना लॉगइन आईडी से विमर्श पोर्टल पर 23 मार्च तक परीक्षा परिणाम अपलोड करें। नोवल कोरोना वायरस एवं उससे जनित बीमारी से बचाव के लिये सभी विद्यालयों में 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मुख्य सचिव रेड्डी ने वीडियो कांफ्रेंस की

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार की शाम को जारी संदेश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की बात कही। उस दिन ट्रेनें, बस और परिवहन के साधन बंद रहेंगे। साथ ही व्यापारियों से अपने धंधे बंद रखने की सलाह दी है। वहीं, मंत्रालय में भी कोरोना वायरस को लेकर मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टर आदि को निर्देश जारी किए।

कोरोना वायरस संदिग्ध का सेम्पल निकला निगेटिव

भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित एक होटल में कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्ति का सेम्पल निगेटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा केन्द्र सरकार की गाइडलाईन अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई। वुहान (चीन) से आई युवती में भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।

कोरोना से डरें नहीं, लड़ें: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये बताई गई सावधानियों का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी प्रतिबद्ध होकर रविवार 22 मार्च, 2020 को जनता कर्फ्यू का पालन करें।

राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने सौंपा त्याग-पत्र

राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से अपना त्याग-पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उनका त्याग-पत्र मंजूर कर उन्हें नये मुख्यमंत्री द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कहा है।

निर्भया को मिला न्याय, चारों दोषी फांसी पर चढ़ाए गए

सात साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड के चारों दोषियों अक्षय सिंह, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटका दिया गया। इस मामले रामसिंह को 2013 में ही फांसी हो चुकी है। दोषियों ने फांसी बचने के लिए तमाम प्रयास किए और आखिर तक वे फांसी को टालने का प्रयास करते रहे। हाल ही में कोरोना के नाम पर उन्होंने फांसी टलवाने का प्रयास किया था।

मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को दोहराया हमारे पास 105 विधायक

कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट के आदेश के बाद सुबह दोहराया कि कमलनाथ सरकार के पास बहुमत है। 105 विधायक उनके पास हैं जिनमें भाजपा के कई विधायक भी हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा अपना बहुमत साबित करेंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट के पहले मुख्यमंत्री ने सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है।

बागी 16 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे स्वीकार, कार्यसूची पर मंथन

मध्यप्रदेश में मची राजनीतिक उठापटक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के बागी 16 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। वहीं, शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट के लिए होने वाली विधानसभा की बैठक पर आधी रात तक विधानसभा द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया था। उधर, भाजपा विधायकों की सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। दूसरी तरफ, शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यान्ह पत्रकार वार्ता बुलाई है जिसमें कहा जा रहा है कि वे इस्तीफा दे सकते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today