Category Archives: मध्य प्रदेश

भारवाहक वाहन को रोका तो डायल 100 पर सूचना दें

मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार ने भारवाहन यानी मालयान के संचालकों को यह आश्वासन दिया है कि वे खाली या भरी किसी भी गाड़ी को लेकर सड़क पर आ-जा सकते हैं। अगर कोई उनकी गाड़ी को रोकता है तो डायल 100 पर सूचना दे दें जिससे रोकने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई टॉस्क फोर्स, सिलावट भी शामिल

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी और संक्रमण फैलने से रोकने लागू लॉकडाउन के हालातों को देखते हुए भाजपा ने अपनी शिवराज सरकार की मदद के लिए टॉस्क फोर्स बनाई है। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन महामंत्री सुहास भगत, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा को शामिल किया है।

आईपीएस ऐसोसिएशन ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ

वैश्विक महा‍मारी कोरोना के खिलाफ समूचा मध्‍यप्रदेश एकजुट होकर एवं साहस पूर्वक लड़ाई लड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदो के लिए खाकी वर्दी का परोपकारी स्‍वरूप उभरकर सामने आया है। इस कड़ी में विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव की अगुआई में आईपीएस एसोसिएशन ने भी कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

सज्जन वर्मा ने लिखा मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र

सज्जन सिंह वर्मा ने लिखा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र – सरकारी खर्च में कटौती करें, किसानों की फसल बर्बाद ना होने दें, गरीबों से बिजली बिल 6 महीने तक नहीं वसूले जाए, स्वास्थ्यकर्मियों को मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सहायता दी जाए

माल-वाहक वाहन रोकने पर प्रधान आरक्षक निलंबित

कलेक्टर विदिशा पंकज जैन द्वारा माल-वाहक वाहन को रोके जाने की जानकारी देने पर एसपी विदिशा द्वारा एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जूम एप से महिला-बाल विकास के अमले को प्रशिक्षण

कोविड-19 की जंग में परिस्थितियां सामान्य होने में कितना वक़्त लगेगा, अभी निश्चित नहीं है, लेकिन लॉक-डाउन में महिला-बाल विकास विभाग ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए प्रयासों को जारी रखा है। विभाग का मैदानी अमला, विशेषकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अमले को कोविड-19 की वर्तमान परीस्थितियों और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी कराई जा रही है। 

कोरोना से जंग में शामिल हुए आयुर्वेद चिकित्सकों के दल

कोरोना वायरस को परास्त करने की जंग में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के जानकारों के दल जिलों के चिन्हित क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशो का पालन करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने आम लोगों को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आधारभूत दवाओं का वितरण कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में होम्योपैथी दवाएं भी दी जा रही हैं। 

सीएम हेल्पलाइन से सवा दो लाख लोगों को मिली मदद

प्रदेश में कोरोना संकट के इस दौर में नागरिक अपनी जरूरतों एवं सुविधाओं के लिये सी.एम. हेल्पलाइन 181 पर फोनकॉल कर सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। सी.एम. हेल्पलाइन 181 पर अब तक दो लाख 24 हजार 226 फोनकॉलर्स को समुचित सहायता एवं सहयोग दिया गया।

4000 लोगों को भोजन करवा रही ग्वालियर सेवा समिति

कोरोना वायरस संक्रमण में लॉक-डाउन के कारण ग्वालियर में भी अन्य शहरों की तरह गरीब-बेसहारा लोगों की जिला प्रशासन की प्रशासनिक टीम के जरिये भोजन एवं राशन पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। ऐसे समय में ग्वालियर सेवा समिति सामाजिक संकल्प के साथ यह सेवा कार्य करने के लिये सामने आई है। समिति के किचन में प्रतिदिन 4 से 5 हजार लोगों के लिये स्वच्छ और पौष्टिक भोजन बनाया जा रहा है। अब तक भोजन के करीब 85 हजार पैकेट्स समिति द्वारा जरूरतमंदों को बाँटे जा चुके हैं।

मनरेगा श्रमिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे होम-मेड मास्क

प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा योजना में काम करने वाले श्रमिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये होम-मेड मास्क उपलब्ध कराये जायेंगे। ये मास्क मिशन के तहत काम कर रहे महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today