Category Archives: मध्य प्रदेश

जिला और जनपद पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

राज्य शासन द्वारा जिला और जनपद पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत प्रशासक नियुक्त किये गये हैं।

राज्यपाल को दी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की बधाई

राज्यपाल लालजी टंडन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्म-दिन की शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

इंदौर के सात और मरीजों ने कोरोना वायरस को किया परास्त

कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। इंदौर में सात और मरीज स्वस्थ होकर कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौट गये हैं। स्वस्थ होने पर अस्पताल से निकलते से ही इन सभी मरीजों ने करतल ध्वनि से खुशी का इजहार किया।

रिलायंस पर तत्काल अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी हो: अजय सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि सिंगरौली में रिलायंस शासन पावर प्लांट ने अपनी क्षमता के अनुरूप ऐश डैम नहीं बनाकर पैसे बचाए और हजारों लोगों का जीवन खतरे में डालकर उनकी जान ले ली | उनका यह कृत्य शर्मनाक है |

भोपाल में आज कोरोनो से संक्रमित 8 नए मरीज

भोपाल में आज सुबह 3 मरीजो और शाम को 5 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इसके साथ ही एक बुजुर्ग उम्र 80 वर्ष जो पहले से ही अस्थमा के मरीज थे और 8 अप्रेल को रात्रि में हमीदिया लाने के पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो उपार्जन कार्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आगामी 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा (इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल छोड़कर)। इस दौरान मंडियों में बिना भीड़ के सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य समस्त सुरक्षात्मक उपायों का उपयोग करते हुए उपार्जन कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस बार किसानों को मंडियों से बाहर भी सीधे व्यापारियों को समर्थन मूल्य पर अपना अनाज बेचने की सुविधा दी जा रही है।

कोरोना संकट में गरीबों का सहारा बनी दीनदयाल रसोई

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने के लिए खंडवा में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान खण्डवा के अशोक नगर की पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में सेंट्रलाइज किचन द्वारा लगभग 6000 जरूरतमंद लोगों को शुद्ध और सात्विक भोजन वितरित किया जा रहा है। नगर निगम के करीब 65 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक पूरी स्वच्छता से भोजन तैयार करते हैं। यह भोजन दोनों समय निगम के वाहनों से शहर के जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जा रहा है।

56 घंटे में बनाया उच्च गुणवत्ता का सेनेटाइजर

प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिये रीवा जिले की चोरहटा आसवानी में 56 घंटों में उच्च गुणवत्ता का डेढ़ लाख बॉटल सेनेटाइजर तैयार किया गया। यह सेनेटाइजर बाजार में मिलने वाले सुगंधित सेनेटाइजर से भी बेहतर है।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

शमशान/कब्रिस्तान में मानक सावधानी बरतने के निर्देश

कोविड-19 के संदिग्ध/पुष्ट प्रकरण में मृत्यु होने पर मृतक के शव-प्रबंधन और निपटान के संबंध में राज्य शासन द्वारा भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मार्गदर्शिका का अनुसरण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today