Category Archives: मध्य प्रदेश

कोरोना नियंत्रण के लिये राज्य-स्तरीय टेक्निकल एडवायजरी कमेटी गठित

राज्य शासन ने नोवल कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए राज्य-स्तरीय टेक्निकल एडवायजरी कमेटी का गठन किया है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी कोरोना पर नियंत्रण के लिये कार्य-योजना तैयार करेगी।

20 अप्रैल तक बंद रहेंगी मदिरा-भांग की दुकानें, 3 मई तक सिनेमा घर

राज्य शासन ने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश सिनेमा अधिनियम के तहत लॉक डाउन की अवधि में 3 मई तक सभी सिनेमा घर बंद रखे जाने का निर्णय लिया है। पूर्व में सिनेमा घरों को 14 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

प्रदेश में 126 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 730 पहुंची

मध्यप्रदेश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 730 हो गई है। सोमवार की रात तक 24 घंटे में 126 नए पॉजिटिव प्रकण आए जो 1171 जांच रिपोर्ट में से सामने आए थे। अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है।

लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा, और लंबा खिंच सकता है मध्यप्रदेश में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी और उसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए और बढ़ा दिया है। वहीं, यह राहत के संकेत दिए हैं कि 20 अप्रैल के बाद कुछ क्षेत्र में इसमें सशर्त ढील दी जा सकती है लेकिन 20 अप्रैल तक इसमें जिले से लेकर कस्बा स्तर तक इसमें सख्ती की जाएगी।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

कोर्ट के निर्णय से कांग्रेस बेनकाब: विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस एक बार फिर न्यायालय में बेनकाब हुई है कांग्रेस हमेशा संवैधानिक संस्थाओं और उन पदों पर बैठे हुए लोगों का अपमान करती आई है। सत्ता बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूरी कांग्रेस ने संवैधानिक पद के मुखिया राज्यपाल के आदेशों को न मानकर लगातार सुनियोजित तरीके से उनका अपमान किया। आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेस की दूषित मानसिकता उजागर हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सत्य की जीत हुई है और सत्ता लोलुपता वाली कांग्रेस को करारा जवाब मिला है।

भोपाल में कोरोनो से संक्रमित 3 पॉजिटिव मरीज

भोपाल में आज 3 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से एक व्यक्ति की राजकुमार यादव की मौत 11 अप्रैल को हुई थी यह टीबी बीमारी से ग्रस्त थे, इनकी आज कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनके अतिरिक्त आज दो अन्य सेम्पल की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today