Category Archives: मध्य प्रदेश

सातवी वाहिनी के जवान कमलेश ने कोरोना को हराया

मध्य प्रदेश पुलिस की सातवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भोपाल के 55 वर्षीय जवान कमलेश तिवारी कोराना को हराकर और पूर्णतःस्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर आ गए हैं। ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप होने के बावजूद उन्होंने अपने ऊंचे मनोबल और जज्बे की बदौलत कोरोना पर फतह हासिल की है । गत 4 अप्रैल को कमलेश तिवारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव्ह आई थी । इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था ।

कोरोना संकट में ऑनलाइन नियमित पढ़ाई करा रहे विश्वविद्यालय

राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियमित पढाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। कांफ्रेस में उनको बताया गया कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों की इटंरएक्टिव ऑन लाइन क्लासेज, ऑडियो-वीडियो लेक्चर और स्टडी मेटेरियल की सप्लाई की जा रही है। लॉक डाऊन समाप्त होने पर विश्वविद्यालयों ने मई के प्रथम सप्ताह से जून के मध्य परीक्षाएं संचालित करने की तैयारी कर ली है। परीक्षा परिणाम जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह में घोषित किये जा सकेंगे।

मोदी के नेतृत्व में हम जीतेंगे कोरोना से युद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम कोरोना से युद्ध जीतेंगे। श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 3 मई तक लॉक डाउन जारी रहेगा।

अन्नदाताओं से खरीदा जाएगा हर एक दाना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के अन्नदाता किसानों से अन्न का हर एक दाना खरीदा जायेगा। उन्होने बताया कि प्रदेश में बुधवार 15 अप्रैल से किसानों से रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जा रही है।

चौहान ने की समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ आदि रबी फसलों की खरीदी के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। श्री चौहान ने अधिकारियों से समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आने वाले किसानों की अनुमानित संख्या और उसके अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी 15 अप्रैल से

राज्य शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2020-21 में गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी बुधवार 15 अप्रैल से शुरू की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिये 48 जिलों में 4 हजार 305 खरीदी केन्द्र बनाये गये है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गेहूँ की खरीदी के लिये तारीखें अलग से घोषित की जायेगी। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिवशेखर शुक्ला ने जिला कलेक्टरों को गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्थाओं के बारे मे विस्तृत निर्देश जारी किये है।

भाप्रसे के 10 अधिकारियों को महामारी की समीक्षा के लिये जिले आंवटित

राज्य शासन ने कोरोना महामारी की स्थिति एवं रोकथाम के लिए प्रतिदिन बारीकी से समीक्षा के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को जिले आवटित किये है। इंदौर, भोपाल तथा उज्जैन की स्थिति की समीक्षा राज्य स्तर पर की जा रही है।

आपातिक कार्यों के लिए आवागमन अनुमति की प्रक्रिया

राज्य शासन द्वारा नागरिकों/ संस्थाओं से जिले के भीतर, प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में एवं प्रदेश के एक जिले से अन्य राज्य में आवागमन की अनुमति प्राप्त करने के लिए ई-पास की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। प्रमुख सचिव गृह श्री एस.एन. मिश्रा ने समस्त जिला कलेक्टरों और जिला पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं।

सेम्पल भेजते समय डॉक्यूमेंटेशन सावधानी से भरें

आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी चिकित्सालयों एवं स्वाथ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना मरीज के सेम्पल जाँच के लिये भेजते समय डॉक्यूमेंटेशन सावधानी पूर्वक भरें, जिससे जाँच के बिना सेम्पल रिजेक्ट नहीं किये जाएं।

विश्व बैंक ने भारत के आरोग्य सेतु एप को सराहा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के नाम दिये संदेश में लोगों से आरोग्य सेतु एप अपनाने की पुन: अपील की है। यह एप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में मदद करता है। देश में 2 करोड़ से अधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। आरोग्य सेतु एप एंड्रायड और आईफोन दोनों फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today