Category Archives: मध्य प्रदेश

गांधी जी की पुण्यतिथि पर 30 को करेंगे माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को प्रातः 10.40 बजे पुरानी विधानसभा स्थित मिण्टो हॉल प्रांगण में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। 

पुलिस ब्रास बैंड की प्रस्‍तुतियों ने किया मंत्रमुग्‍ध

मधुर राग ‘यमन’ में भारतीय शास्‍त्रीय संगीत एवं पाश्‍चात्‍य संगीत के समिश्रण से मीठी-मीठी धुनों की बारिश। देश प्रेम की हिलोरें पैदा करतीं राष्‍ट्रभक्ति पूर्ण गीतों की रोमांचक धुनें। सुर-ताल के साथ कदम से कदम मिलाते पुलिस बैंड के जवान। मौका था मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्‍य आतिथ्‍य में शुक्रवार की शाम यहाँ मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित हुई ”बीटिंग द रिट्रीट” सेरेमनी का। इसी के साथ इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ। ”बीटिंग द रिट्रीट” सेरेमनी की समापन बेला में सम्‍पूर्ण मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम सतरंगी रोशनी में सराबोर हो गया। इसी बीच बहुरंगी आतिशबाजी से जमीन से लेकर आसमान तक सुहाने रंग बिखर गये।

युवा कांग्रेस महामंत्रियों और सचिवों को जिलों का प्रभार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने युकां के महामंत्रियों और सचिवों को जिलों का प्रभार सौंपा है। युवा कांग्रेस सचिव भोपाल के विवेक त्रिपाठी को मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया है तथा बालाघाट की जिम्मेदारी सचिव अनिल मिश्रा, फैजान नईम और रंजीत बैस को दी गई है।

कृषि क़ानूनों के विरोध में राजधानी में निकली किसान ट्रैक्टर रैली

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में काले कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों के साथ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई। राजधानी के बाईपास स्थित मुबारकपुर जोड़ से निकली इस ट्रैक्टर रैली में सैकड़ों ट्रकटरों में तिरंगा झण्डा लगाए हुए किसान जब निकले तो नजारा देखते ही बनता था।

वासनिक एवं सीपी मित्तल 28 से 30 जनवरी तक बैठकें लेंगे

अभा कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक एवं अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सीपी मित्तल 28 से 30 जनवरी तक मंडला, डिण्डौरी, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेजनों, कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठकें लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के प्रांगण में 72 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेसजनों एवं सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी।

दीनदयाल परिसर में प्रदेश अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

हमारा गणतंत्र अब परिपक्व  हो गया है और सारी दुनिया के लोग अब यह जान गये हैं कि हमारा गणतंत्र सक्षम और सशक्त है। बाबा साहब अंबेडकर जी ने हमें जो संविधान दिया है, उसे हमें और मजबूत बनाते हुए अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ना है। आज गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।

गणतंत्र का उत्सव ‘लोकरंग’ का आरंभ

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में 26 जनवरी से आरंभ हो रहा है। 36वें लोकरंग समारोह को इस वर्ष कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के परिपालन में सीमित करते हुए 26 से 30 जनवरी, 2021 तक रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जारहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश के आंचलिक और जनजातीय जीवन, कला, संस्कृति, संस्कार और उसकी रचनाधर्मिता के साथ ही अन्य राज्यों के बहुवर्णी सांस्कृतिक पक्षों पर एकाग्र आयोजित होगा।

मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई

मध्यप्रदेश विधानसभा और पुलिस मुख्‍यालय में 25 जनवरी को राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। विधानसभा भवन में जहां प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शपथ दिलाई तो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अन्वेष मंगलम ने शपथ दिलाई ।

मध्‍यप्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पदक

मध्‍यप्रदेश पुलिस के 23 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारी व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्‍ट्रपति के वीरता, विशिष्‍ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2021 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें दो वीरता, चार विशिष्‍ट सेवा पदक व 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पु‍लिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। स्‍वाधीनता दिवस 15 अगस्‍त 2021 को अलंकरण समारोह में इन्‍हें पदक सौंपे जाएँगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today