Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मध्‍यप्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पदक

मध्‍यप्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पदक

मध्‍यप्रदेश पुलिस के 23 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारी व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्‍ट्रपति के वीरता, विशिष्‍ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2021 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें दो वीरता, चार विशिष्‍ट सेवा पदक व 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पु‍लिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। स्‍वाधीनता दिवस 15 अगस्‍त 2021 को अलंकरण समारोह में इन्‍हें पदक सौंपे जाएँगे।

इन्‍हें मिलेगा राष्‍ट्रपति का वीरता पदक

      केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्‍सैना और अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह को राष्‍ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है।

इन्‍हें मिलेंगे राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक

      केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक अजाक शाखा पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव, उप पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री संतोष कुमार उपाध्‍याय,  निरीक्षक(एम) प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री नरेन्‍द्र कुमार गंगराड़े, निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री अजय तुर्के को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा पदक इन्‍हें दिए जाएंगे

      सराहनीय सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक रायसेन श्रीमती मोनिका शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक भिंड श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त रीवा श्री राजेन्‍द्र कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त इंदौर श्री सब्‍यसाची सराफ, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक देवास श्री जगदीश सिंह डावर, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल श्री अमित सक्‍सैना, पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर श्री जितेन्‍द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्‍यालय डॉ. लक्ष्‍मी कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक ट्राफिक उज्‍जैन श्री सुरेन्‍द्रपाल सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्‍यालय श्रीमती अलका शुक्‍ला, निरीक्षक पीटीसी इंदौर श्रीमती संगीता जोशी, निरीक्षक(एम) ई.ओ.डब्‍ल्‍यू मुख्‍यालय भोपाल श्री सुधीर कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 23वी वाहिनी एसएएफ भोपाल श्री जगत सिंह यादव, प्रधान आरक्षक 17वीं वाहिनी एसएएफ भिंड श्री विश्‍वनाथ सिंह यादव, उप निरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर श्री राजेन्‍द्र प्रसाद लोट, उप निरीक्षक(रेडियो) पीआरटीएस इंदौर श्री प्रकाश सूर्यवंशी और सहायक उप निरीक्षक (एमटी) भोपाल श्री संतोष कुमार पटेल को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today