उफा समझौते के तहत होने वाली भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की वार्ता पाकिस्तान के रवैये के कारण रद्द हो गई। उफा समझौते में एनएसए वार्ता में जहां केवल आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करना तय हुआ था वहीं पाकिस्तान इसमें कश्मीर के मसले पर भी बातचीत करना चाहता था जिसके लिए भारत ने दो टूक मना कर दिया था। वार्ता के रद्द होने पर अब अमेरिका ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उसने कहा कि वह जल्द ही इस वार्ता को कराएंगे।
गौरतलब है कि वार्ता के पहले शनिवार को हुए घटनाक्रम में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने वहां आतंकवाद को संरक्षण देने में भारत के हाथ होने के सबूतों को लेकर टिप्पणी की थी कि अगर वार्ता नहीं हुई तो वह यूएन के समक्ष रखेगा। साथ ही कश्मीर के लोगों के हितों की बात किए बिना यह वार्ता संभव नहीं है। इसके जवाब में भारत ने भी दो टूक शब्दों में उफा समझौते में तय हुए एजेंडे के अलावा अन्य मुद्दे पर बातचीत नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद पाकिस्तान को रात तक का समय भी दिया था कि वह अगर केवल आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करना चाहता है तो वार्ता होगी, अन्यथा नहीं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने इन शर्तों पर वार्ता न करने की बात कही थी।
-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-





