दिल्ली मेट्रो में पुलिसवाले का नशे में ड्रामा

दिल्ली की मेट्रो में एक पुलिस वाले ने नशे की हालत में काफी ड्रामा किया और वह चलती ट्रेन में उसका गेट खोलने का प्रयास करता रहा और बार-बार गिरने से लोग उसको संभालते रहे। इसी बीच उसका वीडियो बनाकर किसी ने पोस्ट कर दिया जो थोड़ी ही देर में ऐसा वायरल हुआ कि कई वाट्सग्रुप और फेसबुक पर लोगों की पसंद बन गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में नशे में धुत्त पुलिसवाले ने जमकर ड्रामा किया। दरअसल नशे में धुत पुलिसकर्मी मेट्रो में सवार हुआ था और उसने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वह स्वयं को संभाल तक नहीं पा रहा है। नशे में होने के कारण उसने कई बार चलती ट्रेन में मेट्रो का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इस बीच वह गिरता और उठकर खुद को संभालता रहा। लोगों से गेट खोलने के लिए मदद के लिए कहता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today