-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केंद्रीय मंत्री उमा भारती, नरेंद्र मोदी पर किताब लिखेंगी
केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर लगातार बोलकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें कई विषयों की जबरदस्त समझ है और वे उन पर किताब लिखने वाली हैं।
सुश्री भारती ने आखिरकार यह भी कह दिया कि उनकी अब मध्यप्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छी नहीं है। उन्होंने संसद में कांग्रेस द्वारा शिवराज, वसंुधरा राजे सिंधिया व सुषमा स्वराज के इस्तीफ की मांग को केवल मोदी सरकार को अस्थिर करने की रणनीति का हिस्सा करार दिया।
सुश्री भारती ने कहा कि आने वाली दस साल में गंगा जल इतना शुद्ध हो जाएगा कि मिनरल वॉटर भी कहीं लगेगा। अभी जिस गंगा को दस सबसे प्रदूषित नदियों में गिना जाता है तब उसे सबसे साफ नदियों में गिना जाने लगेगा। उन्होंने कहा कि 29 साल में 30 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी गंगा की यह हालत है जिसके लिए हाल ही में मिले 20 हजार करोड़ रुपए में अब जीरो से काम करने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री भारती ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह आज भी विेदशी गुलामी से मुक्त नहीं हुई है। जब सुषमा की बेटी पर बोला जाता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं होती लेकिन जब सोनिया की बहन के बारे में कोई टिप्पणी की जाती है तो सोनिया सहित कांग्रेस नेता हंगामा खड़ा कर देते हैं। कांग्रेस में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट जैसे पढ़े लिखे लोग हैं तो उन्हें अब कांग्रेस को चलाना चाहिए। उन्हें विदेशी गुलामी की मानसिकता से उबरना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री सुश्री भारती ने कहा कि व्यापम घोटाले को लेकर मेरा मानना है कि सीबीआई अच्छा काम कर रही है। पहले एसटीएफ और एसआईटी ने अच्छा काम किया था। अब मुझे व्यापम घोटाले में बयान देने के लिए बुलाया जाता है तो मैं जरूर आऊंगी।




Leave a Reply