Category Archives: अन्य

MP वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के अध्यक्ष जयदीप गोविंद का निधन, तीन साल पहले हुए थे रिटायर्ड

भारतीय प्रशासनिक सेवा सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के अध्यक्ष जयदीप गोविंद का सोमवार की रात भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। गोविंद 2013 और 2014 के क्रमशः विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे।

महिलाओं की भागीदारी से राजनीति से दूर हो सकते हैं अपराधीकरण-भ्रष्टाचार

23 साल बाद आज जब कुछ राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो एक बार फिर पूरे देश में महिला आरक्षण का मुद्दा बनाया जाने लगा है। चर्चा यह भी है कि विशेष सत्र में इस विधेयक को लोकसभा में फिर से प्रस्तुत किया जा रहा है। सांसद और विधानसभा में महिलाओं की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रस्तुत एक रिपोर्ट, जो यह कहती है कि महिलाओं का सांसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व कम होने लगा है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

‘मनरेगा के इंजीनियर कर रहे घपले घोटाले’, श्योपुर कलेक्टर ने मनरेगा के भ्रष्टाचार की पोल खोली

श्योपुर कलेक्टर ने मनरेगा के भ्रष्टाचार की पोल खोली।

मध्य प्रदेश में मनरेगा के इंजीनियरों पर सवाल खड़ा हुआ है। श्योपुर जिले में मनरेगा के काम एक प्रायवेट इंजीनियर द्वारा किए जा रहे थे और कलेक्टर संजय कुमार को जब सूचना मिली तो उन्होंने दबिश दिलाई। वहां कई पंचायतों के मनरेगा के काम की फाइलें मिलीं तो यह खुलासा हुआ। पढ़िये रिपोर्ट।

क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें संस्करण में ‘हिंदुस्तान जिंक’ को 50 पुरस्कार

वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, सीसा और चांदी के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें चैप्टर कन्वेंशन में तीन व्यापक श्रेणियों के तहत 50 पुरस्कार जीतकर शानदार जीत हासिल की। सम्मेलन का आयोजन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, राजसमंद चैप्टर द्वारा किया गया जिसका विषय बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्ता अवधारणाओं का पोषण था। संबद्ध अवधारणा, काइजेन और गुणवत्ता सर्कल में हिन्दुस्तान जिं़क ने 44 स्वर्ण और 6 रजत पुरस्कार जीते।

इंडेक्स डेंटल में ‘ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस’ का तीन घंटे में ऑपरेशन, गुटखा-तंबाखू उत्पादों से होती है बीमारी

तंबाकू और गुटखा खाने वालों को अक्सर ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस जैसी बीमारी हो जाती है जिससे मुंह पूरा खुल नहीं पाता है। तब व्यक्ति को इस बीमारी की भयानकता का पता चलता है। इसी बीमारी के एक मरीज को इंदौर के इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस में इलाज के लिए लाया गया था जिसे महज तीन घंटे में ऑपरेशन करके बीमारी से मुक्ति दिलाई गई। पढ़िये रिपोर्ट।

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का ट्रेलर रिलीज, ‘विक्की कौशल’ लोगों की रिएक्शन से खुश

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की अगली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) का ट्रेलर रविवार को रिलीज हो गया है। टीजीआईएफ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने उसकी जिस तरह सराहना की है, उस प्रतिक्रिया से विक्की कौशल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

‘भोपाल मेट्रो’ के कोच मेट्रो ट्रेक पर उतरे, सुभाष नगर मेट्रो डिपो से होगा ‘ट्रायल’

बहुप्रतीक्षित भोपाल मेट्रो ट्रेक पर आ गई है। सोमवार को सुबह इसके कोच को ट्रालर से उतरकर ट्रेक पर लाने का काम शुरू हुआ। सुभाषनगर मेट्रो डिपो पर भोपाल मेट्रो के तीन कोच को ट्रेक पर रखा गया है। इसके ट्रायल की तैयारी की गई।गौरतलब है कि भोपाल मेट्रो के कोच रविवार को भोपाल पहुंचे थे। उन्हें पूरी तरह से ढंककर यहां तक लाया गया और आज सुबह ही उनके कवर को उतारा गया।

जातीय समीकरण में उलझते नेता, दावेदारों का गणित कहीं ब्राह्मण से तो ठाकुर-यादव-मुस्लिम से रहा बिगड़

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों की पहली सूची ही फाइनल नहीं कर पाई। कई जिलों में ब्राह्मण, ठाकुर, यादव और मुस्लिम समीकरणों से कुछ नेताओं की चुनावी राजनीति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

‘काम पर फोकस करें, बाकी टेंशन कंपनी पर छोड़ दें’

काम पर फोकस करें, बाकी टेंशन कंपनी पर छोड़ दें। यह एक अच्छी कंपनी की पहचान है क्योंकि कंपनी में काम करने वाला कामकाजी उसके ऑफिस में उसके जीवन में कहीं भी जगह से ज्यादा समय गुजरता है। इसलिए आप सिर्फ काम पर फोकस करें, बाकी टेंशन कंपनी पर छोड़ दीजिए। एक कामकाजी आम नागरिक सबसे ज्यादा वक्त कहाँ बिताता है? घर, मार्केट या रिश्तेदारों में? शायद इनमें से कहीं नहीं… क्योंकि दिन में उसका सबसे अधिक समय उसके ऑफिस या काम की जगह पर ही जाता है। यह बात मोटिवेशनल स्पीकर अतुल मलिकराम ने कही है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मिला टाइगर का शव, क्षत-विक्षत शरीर में सिर सड़ा

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन में नाले में टाइगर का शव बहता हुआ मिला। टाइगर का क्षत-विक्षत शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है जिसका सिर सड़ चुका था। टाइगर की मौत को लेकर बांधवगढ़ नेशनल पार्क के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर लखन सिंह उईके ने शिकार की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today