Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

माफिया पर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कार्रवाई

मुख्यमंत्री कमलनाथ के माफिया के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अलग-अलग कार्रवाई की गई। भोपाल में जहां पुराने बदमाश मुख्तार मलिक के घर को सील कर दिया गया, वहीं इंदौर व जबलपुर में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पोंटा सहिब जा रही तीर्थ दर्शन ट्रेन रवाना

जनसम्पर्क एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए जा रही तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन को हबीबगंज स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विद्यालयीन शिक्षा के साथ प्रेक्टिकल ज्ञान भी जरूरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज छिन्दवाड़ा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी (NIIT) में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के जमाने में युवाओं को किसी न किसी क्षेत्र का प्रेक्टिकल ज्ञान होना जरूरी है। श्री कमल नाथ ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिये रोज ज्ञान में वृद्धि करने के लिये तैयार रहना चाहिये।

“शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के समर्थन में पैदल मार्च

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा भोपाल शहर में “शुद्ध के लिये युद्ध” अभियान को समर्थन देने के लिये 20 हजार से अधिक लोगों द्वारा रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड ग्राउंड तक निकाले गये पैदल मार्च में शामिल हुए। लोगों ने अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। रोशनपुरा चौराहा पर समाजसेवी श्रीमती निर्मला बुच, पदमश्री श्री ज्ञान चतुर्वेदी, ओलम्पियन श्री नील रंजन नेगी और अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च में समाज सेवी, खिलाड़ी, होटल एसोसिएशन, डॉक्टर, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, एसडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल और उनकी टीम, एनसीसी, एनएसएस, रोटरी क्लब और अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल हुए।

छिंदवाड़ा में दो दिवसीय कॉर्न फेस्टिवल शुरू

छिन्दवाड़ा में आज से शुरू हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल में आज पहले दिन प्रदेश के सभी जिलों के मक्का उत्पादक किसान पहुंचे। फेस्टिवल में आज किसानों की मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में देश के अग्रणी कृषि शोध संस्थानों के  कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मक्का के फायदों, मक्का उत्पादन में बढ़ोतरी के उपायों, मक्का के पारम्परिक तथा व्यवसायिक उपयोग के अतिरिक्त अन्य उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गयी।

जीएसटी पंजीयन के लिये करदाताओं के वार्षिक टर्नओव्हर की सीमा 40 लाख हुई

वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया है कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार ने सभी श्रेणी के करदाताओं के लिये कर प्रणाली को सरल और सुगम बना दिया है। जीएसटी सिस्टम में पंजीयन की कार्यवाही अब कम्प्यूटर प्रणाली से की जा रही है। एक जुलाई 2019 से जीएसटी में अनिवार्य पंजीयन के लिये करदाताओं की वार्षिक टर्नओव्हर सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वेट अधिनियम में 2,90,457 पंजीबद्ध करदाता एक जुलाई 2017 को जीएसटी में माइग्रेट हुए थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 4,17,462 हो गई है। अप्रैल 2019 के बाद से अब तक जीएसटी में 41,136 नये पंजीयन जारी किये गये हैं।

आपका जोश, जुनून, उत्साह देखकर मेरा ख़ून बढ़ गया: कमलनाथ

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “भारत बचाओ रैली “ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाॆच औक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से भाषण दिया। कमलनाथ ने मंच से देश के कोने कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कई मर्तबा मुझे मौका मिला इस रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली व सभा में सम्मिलित होने का , पर आज की रैली व यहाँ उपस्थित विशाल जनसमूह देश को एक नया संदेश देगा। आपका जोश, आपका जुनून, आपका उत्साह देखकर आज मेरा ढाई सौ ग्राम ख़ून बढ़ गया है।

सिंधिया ने दिल्ली मेें की स्कूटर की सवारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्कूटर की सवारी की। वे एक कांग्रेस

कार्यकर्ता की स्कूटर पर सवार होकर रैली स्थल के आसपास घूमे।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

हनी ट्रैप: हरभजन सिंह के कोर्ट में एक घंटे तक बयान दर्ज

सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने कोर्ट में आज क़रीब एक घंटे तक अपने बयान दर्ज करवाए. महिलाओं सहित सभी आरोपियों की विडियो काँफ्रेंसिंग के ज़रिए पेशी हुई. संभवत: सोमवार को पुलिस हनी ट्रैप मामले में चालान पेश करेगी.

ग्वालियर व्यापार मेला: बाहर के लोग रोड टैक्स में छूट के साथ बिना टीआर ले सकेंगे अपने शहर का नंबर

पूरे प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाले अगर इस बार ग्वालियर व्यापार मेले से दो या चार पहिया वाहन खरीदते हैं तो उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा। पहला इस साल भी प्रदेश सरकार ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत तक छूट देने का ऐलान कर दिया है। दूसरा केंद्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन का लाभ मेले से वाहन खरीदने वाले प्रदेश के लोगों को मिलेगा। उन्हें रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट तो मिलेगी ही, बल्कि वे ग्वालियर में ही रजिस्ट्रेशन कराकर अपने शहर का नंबर भी ले सकेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today