माफिया पर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कार्रवाई

मुख्यमंत्री कमलनाथ के माफिया के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अलग-अलग कार्रवाई की गई। भोपाल में जहां पुराने बदमाश मुख्तार मलिक के घर को सील कर दिया गया, वहीं इंदौर व जबलपुर में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

भोपाल जिले में भूमाफियाओं और अन्य माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का सिलसिला शुरू किया गया है। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही हैं। भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई को और अधिक गति प्रदान करने के लिये आज कलेक्टर तरुण पिथोडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। माफिया पिंकी भदौरिया और बाबू मस्तान पर एफआईआर दर्ज कर 10 हजार का इनाम भी डीआईजी ईरशाद वली ने घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भूमाफिया मुखतार मालिक पर एफआई आर दर्ज कर श्यामला हिल्स का मकान सील कर दिया है। तौफीक शूटर के खिलाफ एफआई आर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियान के अन्तर्गत भोपाल में 10 जगहो पर अतिक्रमण हटाये गए है। गोविंदपुरा एसडीएम ने खेजरा बरामद में पूनम सिटी अवैध कालोनी से रोड, मेंन रोड के अतिक्रमण तोड़े गए है। टीटी नगर एसडीएम क्षेत्र में मौकाची, नेचुरल कॉटेज, 32 डिग्री ,कंट्री साइड रेस्टोरेंट तोड़ा गया, हुजूर क्षेत्र मेंडोरी में गणेश विल्डर्स, कान्हासैया में आर वी साहू और अनुज साहू की अवैध कालोनी फेस 2, का निर्माण को हटाया गया है। कोलार क्षेत्र में बैरागढ़ चीचली में घनश्याम राजपूत के द्वारा किये गए अवैध निर्माण को हटाया गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में भूखण्डों को कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने, स्टाम्प पेपर पर एवं कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवाने, फ्लेटों पर ताला लगा देने, कर्ज नहीं चुकाने, अतिक्रमण कर भूखण्ड काटने और शासकीय भूमि पर फर्जी दस्तावेज पेश कर कालोनी काटने, फर्जी दस्तावेज से प्लाट बेचने, अवैध कब्जा करने, वैध कालोनी बताकर अवैध कालोनी पर प्लाट काटने और कूटरचित नोटरी तथा दस्तावेजों को देकर प्लाटधारकों से लाखों रूपये प्राप्त कर धोखाधड़ी करने पर अनेक अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इन्दौर में मुख्यमंत्री के भू-माफिया, माफिया, अपराधियो, के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में आयुक्त आशीष सिंह द्वारा सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री एसकृष्ण चेतन्य, श्री रजनीश कसेरा, श्री संदीप सोनी, श्री श्रंृगार श्रीवास्तव, समस्त उपायुक्त, समस्त भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक उपस्थित थे। बैठक में समीक्षा के दौरान बब्बु-छब्बु का जमजम चैराहे से आगे कालिका मंदिर के सामने खजराना रोड पर स्थित 3 हजार स्के.फीट में स्थित आफिस, कादर कालोनी दरगाह के सामने स्थित 3 हजार स्के.फीट का मकान एवं पटेल नगर खजराना में स्थित 15 हजार स्के.फीट पर स्थित फार्म हाउस तोडने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में ओेमप्रकाश सलुजा द्वारा जगजीत नगर में अवैध निर्माण किया जा रहा है, अवैध निर्माणधीन जी प्लस 3 होस्टल तोडने के निर्देश दिये गये। शिवकुमार अग्रवाल द्वारा तुलसी नगर में अवैध निर्माण कर बनाया गया आफिस तोडने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही हेमंत यादव द्वारा सियागंज में नानक चेम्बर फस्र्ट एवं सेकेण्ड की रहवासियो की अनुमति के विपरित आवासीय को व्यापाज्यिक बनाकर बेचने का कृत्य नागरिको के साथ धोखाधडी करने पर हेमंत यादव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये।
इसी तरह जबलपुर में माफिया की गतिविधियों पर अंकुश लगाने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और नगर निगम के सहयोग से रविवार की शाम बड़ी कार्यवाही कर शाताब्दीपुरम स्थित निजी कालोनी स्टार पार्क में कालोनाईजर द्वारा अवैध रूप से बनाये गये प्रवेश द्वार और कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया । इसके साथ ही कालोनाईजर के कब्जे से जेडीए के तीन पार्कों को मुक्त कराकर नगर निगम को इन्हें सौंप दिया गया है और आम लोंगो के लिए भी खोल दिया गया है । स्टार पार्क पर दोपहर को भी कार्यवाही की गई थी उस समय कालोनाइजर द्वारा कालोनी के बाहर जेडीए की भूमि पर कब्जा कर बनाये गए पार्क से चौकीदार की गुमटी और बेरियर तोड़ दिए गए थे । कालोनाईजर द्वारा इन पार्कों पर आम नागरिकों के प्रवेश को रोकने ये निर्माण किए गए थे । कार्यवाही के दौरान कब्जा हटाने गए अमले से अभद्र व्यवहार करने पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने के आरोप में कालोनाईजर के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today