Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

रेत खदानों के लिये संभागवार नियंत्रण केन्द्र बनाएं

खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने राज्य खनिज निगम की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन की नई रेत नीति में नीलाम की गई खदानों के लिए संभागवार नियंत्रण केन्द्र बनाए जाएं। इसके अलावा, राज्य स्तर पर निगम मुख्यालय में भी नियंत्रण कक्ष बनाया जाए, जिससे प्रदेश की सभी खदानों की जानकारी नियमित प्राप्त होती रहे।

दूध में मिलावट करने वालों पर रासुका में कार्रवाई: यादव

पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने आज साँची दूध में मिलावट की घटना की विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि दूध में मिलावट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो विभागीय अधिकारी हों अथवा अन्य कोई व्यक्ति। श्री यादव ने अधिकारियों से साँची दूध टैंकर में मिलावट की घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मप्र विजन डिलीवरी रोड मैप जन-आकांक्षाओं व प्राथमिकताओं का दस्तावेज

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज यहाँ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयार ‘विजन टू डिलीवरी रोड मैप 2020-25’ दस्तावेज का विमोचन करते हुए इसे मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं का दस्तावेज बताया।  उन्होंने  प्रदेश की त्वरित आर्थिक समृद्धि और विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में विचारों की स्पष्टता और प्रतिबद्धता के लिए मुख्यमंत्री कमल नाथ की प्रशंसा की।

डॉ. मनमोहन सिंह ने देखा जनजातीय संग्रहालय

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज भोपाल प्रवास के दौरान श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने विजिटर्स बुक में लिखा- प्रदेश के जनजातीय जनजीवन और संस्कृति को भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में बखूबी प्रदर्शित किया गया है, यह प्रशंसनीय है। देश की भावी पीढ़ी के लिये जनजातीय कला की धरोहर को संरक्षित और समृद्ध बनाने की आवश्यकता है। डॉ. मनमोहन सिंह ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं की साज-सज्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे इस अनूठे संग्रहालय को देखकर प्रभावित हुए हैं।

मध्यप्रदेश विजन-टू-डिलीवरी रोडमैप-2020-2025

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने 17 दिसंबर 2019 को एक वर्ष पूरा किया है। एक वर्ष में अर्जित सफलताओं और उपलब्धि साझा करने के लिए आज आयोजित एक कार्यक्रम में सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के लिए अगले पाँच वर्षों के लिए एक विजन दस्तावेज़ ‘मध्य प्रदेश विजन-टू-डिलीवरी रोडमैप 2020-2025 ’जारी किया गया।

भाप्रसे के दो अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान देकर पदोन्नति कर उनकी पद-स्थापना की है।

यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजन्स एडमिनिस्ट्रेशन नेशनल कॉन्फ्रेंस 19-20 को

सेंट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग कान्हासैया में ‘यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजन्स एडमिनिस्ट्रेशन’ नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 19-20 दिसम्बर को किया जा रहा है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। महाराष्ट्र की पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. मीरा चड्डा बोरवणकर तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व पुलिस महानिदेशक सुश्री सुतापा सान्याल कॉन्फ्रेंस के विशिष्ट अतिथि होंगे।

एक साल में 365 वचन पूरे

मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने आज एक वर्ष पूरा किया। इस अवधि में प्रदेश सरकार ने दिसम्बर 2018 में प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन के पूर्व जारी वचन-पत्र के बिन्दुओं को पूरी शिद्दत से अमली जामा पहनाया। पिछले एक वर्ष की अवधि के पूरे 365 दिनों में सरकार को प्रतिदिन एक वचन की पूर्ति/सतत पूर्ति करने में सफलता मिली। इस अवधि में 164 वचन पर पूर्ण रूप से और 201 वचन पर सतत् पूर्ति की श्रेणी में काम हुआ।

क्षिप्रा को अविरल और निर्मल बनाकर रहेंगे: सज्जन वर्मा

मध्य प्रदेश के लोकनिर्माण एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा देश की नदियां देवियों के समान है और गंगा तो हम सबकी मां है। इसलिए ऐसी पवित्र मां से झूठ नहीं बोलना चाहिए। वह राष्ट्रीय जल सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ किसानों की चर्चा

छिन्दवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल में आज दूसरे और अन्तिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये मक्का उत्पादक किसानों की मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ चर्चा हुई। चर्चा में देश के अग्रणी कृषि शोध संस्थानों के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मक्के के फायदों, मक्का उत्पादन में वृद्धि, मक्का के पारम्परिक तथा व्यवसायिक उपयोग के अलावा अन्य उपयोगी जानकारी दी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today