Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव ने की स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा

मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के कार्यो की समीक्षा की। श्री मोहंती ने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को 15 जनवरी 2020 तक प्राप्त कर प्रतिवेदन शासन को भेजें।

इंदौर और भोपाल में होगा आईफा अवार्ड-202

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आईफा द्वारा मध्यप्रदेश में अवार्ड समारोह-2020 आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। श्री शर्मा ने कहा कि आईफा अवार्ड-2020 भोपाल और इंदौर शहर में आयोजित किया जाएगा।

भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक के तीन अधिकारी 111.27 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार

भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक के तीन पूर्व अधिकारियों रमाशंकर विश्वकर्मा, अनिल भार्गव और सुभाष शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने 111.27 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया है। रमाशंकर विश्वकर्मा सहकारिता विभाग का डिप्टी रजिस्ट्रार है जो बैंक में प्रतिनियुक्ति पर आया था और दोनों भार्गव व शर्मा बैंक के ही कर्मचारी हैं।

दूध में यूरिया मिलाने पर दो के विरुद्ध रासुका

कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोडे ने दूध में मिलावट करने पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध रासुका के आदेश जारी किये है। साँची दूध सप्लाई में लगे दूध टेंकरो में यूरिया मिलाने और लोगो की जान को खतरा पैदा करने पर टैंकर मालिक योगेंद्र देव पांडेय निवासी उज्जैन और ट्रक चालक फरहान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी टीला जमालपुर के विरुद्ध रासुका लागाने के आदेश जारी किया है।

मप्र के मंत्री विधायक विधानसभा में हर साल देंगे संपत्ति का ब्योरा

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को सभी विधायकों और उनके परिवार के आश्रितों की संपत्ति का ब्योरा हर साल विधानसभा में रखने का संकल्प पारित हुआ। हालांकि इसमें विपक्ष ने मांग की थी कि यह बिना दांत और नाखुन वाला संकल्प है।

पूर्व मंत्री पटवा को छह-छह महीने की सजा

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भतीजे और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा को भोपाल जिला अदालत की विशेष कोर्ट ने दो मामलों में छह-छह महीने की सजा सुनाई है। सुरेंद्र पटवा को अदालत ने सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

हर्ष यादव की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक

कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कहा कि पारम्परिक लघु व्यवसायों और उनसे जुड़े हुनरमंद शिल्पियों के प्रोत्साहन दिया जाएगा। इन व्यवसायों और शिल्पियों की आर्थिक दशा में सुधार लाने के लिये सभी संभव प्रयास किये जाएंगे।

भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव 19 दिसम्बर से

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 19 से 21 दिसम्बर तक राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव होगा। इसमें एक पूर्वोत्तर राज्य सहित 13 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 10 हजार बच्चे शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में आमजन के लिये प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

नगरीय प्रशासन विभाग का बनेगा नया आईएसएसआर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का नया इंटिग्रेटेड स्टेंडर्ड शेड्यूल ऑफ रेट्स (आईएसएसआर) बनाने के लिये कमेटी का गठन किया गया है। वर्तमान में प्रचलित आईएसएसआर 10 मई 2012 से प्रभावशील है।

जड़ी-बूटियों पर रिसर्च के लिये फण्ड बनाए लघु वनोपज संघ: मंत्री डॉ. सिंह

सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के मुख्य आतिथ्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील की अध्यक्षता, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा और अध्यक्ष राज्य वनोपज संघ श्री वीरेन्द्र गिरि गोस्वामी के विशिष्ट आतिथ्य में आज भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर अंतर्राष्ट्रीय हर्बल वन मेला शुरू हुआ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today