यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजन्स एडमिनिस्ट्रेशन नेशनल कॉन्फ्रेंस 19-20 को

सेंट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग कान्हासैया में ‘यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजन्स एडमिनिस्ट्रेशन’ नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 19-20 दिसम्बर को किया जा रहा है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। महाराष्ट्र की पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. मीरा चड्डा बोरवणकर तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व पुलिस महानिदेशक सुश्री सुतापा सान्याल कॉन्फ्रेंस के विशिष्ट अतिथि होंगे।

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाला बच्चन 20 दिसम्बर को कॉन्फ्रेंस का समापन करेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों की जेलों के वार्डन से लेकर महानिरीक्षक स्तर तक की वर्दीधारी महिला अधिकारी और कर्मचारी, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर जेल विभाग में कार्यरत वर्दीधारी महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये लिंगभेद मुक्त कार्य-स्थल/वर्दीधारी महिलाओं की कार्य-स्थल पर चुनौतियाँ, वर्दीधारी महिला अधिकारियों के लिये कार्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन/वर्दीधारी महिला जेल अधिकारियों को जेल के मुख्य कार्यों/दायित्वों से जोड़ना, कार्य-स्थल से जुड़ी समस्याएँ तथा मानसिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिये कार्य निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा होगी। कॉन्फ्रेंस में दो ऐसी वर्दीधारी महिला अधिकारी/कर्मचारी की चर्चा भी की जाएगी, जिन्होंने अपनी कार्य अवधि में सफलता से चुनौतीपूर्ण काम किये हैं।

दिल्ली में वर्ष 2017 में पहली नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजित की गई थी। पहली बार दिल्ली से बाहर मध्यप्रदेश में यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश में महिलाओं को शासकीय सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वर्तमान में यहाँ जेल विभाग में 900 से अधिक वर्दीधारी महिला शासकीय सेवक कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today