Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

हर्ष यादव द्वारा खादी उत्सव का शुभारंभ

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने गौहर महल में खादी उत्सव-2020 का शुभारंभ किया। यादव ने कहा कि आमजन को इस खादी उत्सव में आने के लिये प्रेरित करें। उत्सव के माध्यम से लोगों को खादी के विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता, उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी जाये। इससे खादी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

नौरादेही में पहली बार 3 शावकों के साथ कैमरे में ट्रेप हुई बाघिन

सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य ने भी पन्ना टाइगर पार्क की तरह बाघ पुनर्स्थापना में सफलता हासिल की है। बाघ शून्य हो चुके इस जंगल में अप्रैल-2018 में बाँधवगढ़ से बाघ और पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को लाया गया था। बाघ को एन-2 और बाघिन को एन-1 नाम दिया गया। बाघिन एन-1 ने कुछ माह पूर्व ही 3 शावकों को जन्म दिया, जो गत दिवस अपनी माँ के साथ कैमरे में पहली बार ट्रेप हुए। इसी साल 526 बाघों के साथ टाइगर स्टेट बने मध्यप्रदेश के लिये यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

परिवहन माफिया के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही: मंत्री

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवहन अधिकारियों से कहा है कि वह बिना किसी डर के परिवहन माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। श्री राजपूत आज प्रशासन अकादमी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों, निरीक्षकों और फ्लाईंग स्क्वाड की बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे।

कोल समुदाय का पलायन रोकने रोजगार देगी सरकार

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि कोल समाज को शिक्षित करने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास करेगी। श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में कोल समाज के प्रतिनिधि-मंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

आरजीपीवी-एपीएस विवि के बीच डिजाइन डेव्लपमेंट एण्ड ऑपरेशन्स ऑफ इन्टीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम का एमओयू

राज्यपाल लालजी टंडन के समक्ष राजभवन में राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के बीच डिजाइन डेव्लपमेंट एण्ड ऑपरेशन्स ऑफ इन्टीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम पर एमओयू पर आज हस्ताक्षर हुए। आरजीपीवी के कुलपति, प्रो. सुनील कुमार और एपीएस रीवा के कुलपति प्रो.पीयूष रंजन अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

राजभवन में शास्त्रार्थ सभा 13 जनवरी को

राज्यपाल लालजी टंडन की अध्यक्षता में राजभवन में 13 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे शास्त्रार्थ सभा का आयोजन किया जाएगा। आमजन इस सभा में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पंजीयन करवाकर प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। राजभवन की वेबसाईट पर पंजीयन शुरू कर दिया गया है।

गाँधीजी के विचारों के साथ उनके सिद्धांतों पर चलें – मुख्यमंत्री कमल नाथ

छिंदवाड़ा में 99 वर्ष पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा असहयोग आंदोलन के सिलसिले में की गई ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में 25 हजार स्कूली बच्चों ने उनका प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाकर एक नया इतिहास रचा। गाँधी प्रवास शताब्दी समारोह में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाँधी जी का यह भजन गायन कर बच्चों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

ब्रेन एन्यूरिज्म का सस्ता इलाज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जबलपुर

जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आमजन के लिये ब्रेन एन्यूरिज्म का क्वाईलिंग के माध्यम से इलाज रियायती दर पर शुरू कर दिया गया है। यह सुविधा देश के बहुत सीमित संस्थानों में उपलब्ध है। ब्रेन एन्यूरिज्म के इलाज में सामान्य तौर पर क्वाईल एवं स्टेंट की संख्या के आधार पर लगभग 5 से 8 लाख रूपये खर्च होता है।

मिलेट मिशन को गति देने बनाएं प्रोजेक्ट: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अधिकारियों को छिन्दवाड़ा जिले शिकारपुर स्थित निवास पर जिले में मिलेट मिशन को गतिदेने के लिये प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रोजेक्ट में कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी, समा इत्यादि फसलों को शामिल किया जाये। प्रोजेक्ट में ऑर्गेनिक खेती की जैविक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को शामिल करते हुए प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायें।

सहस्त्रधारा को वॉटर स्पोर्ट्स के लिये विकसित किया जाएगा : मंत्री डॉ. साधौ

चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगौन जिले में सहस्त्रधारा (जलकोटी)में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय कायकिंग और कैनोइंग चैम्पियनशिप के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। डॉ. साधौ ने कहा कि कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के लिये यह ट्रैक विश्व-स्तरीय साबित हुआ है। इसे वॉटर स्पोर्ट्स के लिये विकसित किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today