-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हर्ष यादव द्वारा खादी उत्सव का शुभारंभ
कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने गौहर महल में खादी उत्सव-2020 का शुभारंभ किया। यादव ने कहा कि आमजन को इस खादी उत्सव में आने के लिये प्रेरित करें। उत्सव के माध्यम से लोगों को खादी के विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता, उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी जाये। इससे खादी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।
खादी उत्सव के अन्तर्गत गौहर महल में विगत 4 जनवरी से आयोजित प्रदर्शनी में 10 राज्यों की 45 खादी उत्पादन इकाईयों ने अपने उत्पाद विक्रय के लिये उपलब्ध करवाये हैं। इसमें खादी के साथ सूती, ऊनी और रेशमी वस्त्र भी उपलब्ध करवाये गये हैं।
यह प्रदर्शनी 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से रात 8 बजे तक आमजन के लिये जारी रहेगी। यहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर खादी उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी रही है। उपभोक्ताओं को खादी और अन्य सामग्री पर कुल 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
मंत्री श्री हर्ष यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री अनिरूद्ध मुखर्जी भी उपस्थित थे।




Leave a Reply