Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

टंडन से मिले काउंसलेट जनरल ऑफ यूएस रैज़

राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन में यूएस काउंसलेट जनरल ‍श्री डेविड रैज़  ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में व्यापार और निवेश की संभावनाओं के संबंध में चर्चा हुई।

आरएसएस राष्ट्रविरोधी तत्व, अंग्रेजों की गुलामी करना ही इतिहास रहा

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय विषारद प्रषिक्षण षिविर के आठवें दिन म.प्र. के मुख्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने षिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देष की सभ्यता व संस्कृति से एक ही संगठन जुड़ा हुआ है वह है कांग्रेस सेवादल । सेवादल के कार्यकर्ता आज भी गांव गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों का बगैर किसी लालच के निस्वार्थ भाव से प्रचार करने मे लगे हुये है । उन्होनें कहा कि मैंनें स्वयं 1980 में सेवादल का प्रषिक्षण प्राप्त किया है ।

ज्ञान की संपूर्णता के लिए देश की संस्कृति, इतिहास, विरासत को जानना जरूरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है।

रायपुर: हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण नहीं, व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं।

पत्नी को प्रेमी से मिलवाने पति ने लगाई तलाक की अर्जी

राजधानी के फैमिली कोर्ट में एक रेलवे अधिकारी अपनी ही पत्नी को उनके प्रेमी से मिलवाने के लिए तलाक दे रहा है. पति का कहना है कि उनकी पत्नी किसी और को चाहती है. इसलिए मंगलसूत्र का महत्व समझते हुए पति ने पत्नी को तलाक देने का निर्णय लिया है.

आईफा अवॉर्ड्स समारोह पहली बार मध्यप्रदेश में

सिने जगत का प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा अवॉर्ड्स) का समारोह पहली बार मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहा है। यह दूसरा मौका होगा जब यह अवॉर्ड्स समारोह भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व यह समारोह मुंबई में आयोजित हुआ था।

प. बंगाल-केरल के नक्शे कदम पर प्रदेश सरकार: राकेश सिंह

मध्यप्रदेश सरकार पश्चिम बंगाल और केरल की सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही है। प्रदेश में जिस फासिस्टवादी तरीके से लोगों की आवाज कुचलने की कोशिश की जा रही है, इसे भारतीय जनता पार्टी कतई स्वीकार नहीं करेगी। पूरे मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर सोची समझी साजिश के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को डराना और धमकाना चाहती है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने की कोशिश कांग्रेस को भारी पड़ने वाली है।

इंदौर टी-20 में टीम इंडिया ने मारी बाजी, 7 विकेट से श्रीलंका को दी मात

भारत ने श्रीलंका को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

जेलों और न्यायालयों में लगे वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपकरण

प्रदेश की सभी जेलों और न्यायालयों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपकरण लगाये गये हैं। इससे परिरूद्ध बंदियों की पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आसानी से कराई जा सकेगी। पिछले एक वर्ष में मध्यप्रदेश की 37 जेलों में ई-प्रिजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें बंदियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।

दवाई लिखने तक ही सीमित न रहें चिकित्सक : परशुराम

डाक्टर दवाई लिखने तक ही सीमित नहीं रहें। डाक्टरों को अपने क्षेत्र में मैनेजर और लीडर भी बनना चाहिए। अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के महानिदेशक आर. परशुराम ने चिकित्सा अधिकारियों के लिये लोक स्वास्थ्य प्रबंधन पर सर्टिफिकेट कोर्स के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। यह 90 दिन का कोर्स इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (पीएचएफआई) के सहयोग से चलाया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today