Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

एयर कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन 10 फरवरी को

मुख्यमंत्री कमल नाथ 10 फरवरी को राजाभोज विमान-तल भोपाल पर एयर कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। राजा भोज विमान-तल में पुराने टर्मिनल भवन को एयर कार्गो टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है।

मप्र सरकार के ओबीसी 27 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीपति अजय कुमार मित्तल एवं न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की युगल पीठ ने अन्य पिछड़ा वर्ग की 27 फीसदी आरक्षण के कमलनाथ सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में विभिन्न पदों के लिए जारी विज्ञापन पर असर पड़ेगा और ओबीसी के पुराने आरक्षण के मुताबिक पदों को भरे जाने के लिए संशोधित विज्ञापन जारी करना होगा।

भाजपा विधायक ने नागरिकता कानून का विरोध किया, संविधान के खिलाफ बताया

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एकबार फिर कांग्रेस का साथ दिया है। इस बार भाजपा की मोदी सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता कानून के खिलाफ जाकर बयान दिया है और इसे भारतीय संविधान के खिलाफ बताया है। त्रिपाठी ने इसके पहले विधानसभा में फ्लोरटेस्ट के दौरान कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की थी।

पूर्व आईएफएस अधिकारी व कांग्रेस नेता को नोटिस

मप्र कांग्रेस कमेटी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी और पीसीसी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश संयोजक आजाद सिंह डवास को पद से हटाकर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक में 16 प्रकरणों पर विचार किया गया।

अब हनीट्रेप मामले में डबास ने नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने हनीट्रैप मामले में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को पत्र लिखा. गोपाल भार्गव से कुछ सवाल के जवाब मांगे हैं।

होमगार्ड सैनिकों ने दिनभर किया आंदोलन

नियमितीकरण की मांगों को लेकर मध्यप्रदेश होमगार्ड कै सैनिकों ने सोमवार को दिनभर भोपाल होमगार्ड की लाइन में धमाल मचाया। ये लोग वर्दी में थे और अपने नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। इन लोगों के नियम के मुताबिक दस महीने का काम देने के आदेश के बाद ये लोग नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।

पांच साल की मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी को फांसी

पांच साल की मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी 06 वीं वाहिनी विसबल की कम्पनी जो नरसिंहपुर में तैनात कुक ट्रेडमेन आरक्षक संतोष मरकाम को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है।

जिला खनिज निधि का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में किया जाए

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जिला खनिज निधि का बेहतर उपयोग करने के लिए नई कार्ययोजना बनाने को कहा है। श्री नाथ ने आज मंत्रालय में हुई खनिज विभाग की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल भी उपस्थित थे।

श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति भी बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और साँची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाए और उसका क्रियान्वयन करें।

शासकीय भूमि का क्रय विक्रय पर 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर

शासकीय भूमि का क्रय विक्रय पर 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई । थाना गौतम नगर में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गीतांजलि शर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर कब्जा और उसके क्रय और विक्रय करने के दस्ताबेज के आधार पर धारा 420 ,34 में एफआईआर दर्ज कर कर्रवाई जारी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today