Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

छात्रा को अच्छे नंबर देने कोच ने दिया शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के खेलकूद के प्रशिक्षक सुनील शर्मा पर एक छात्रा ने प्रेक्टिकल में अच्छे नंबर देने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उसने अश्लील तस्वीरें व मैसेज भेजे। इसको लेकर विवि प्रबंधन ने खेलकूद कोच सुनील शर्मा को बर्खास्त कर दिया और फिजीकल एजुकेशन के संचालक अखिलेश शर्मा को विभाग से हटा दिया है।

बेगमगंज में फोटो कॉपी की दुकान में लगी आग

बेगमगंज तहसील कार्यालय के सामने स्थित स्टेशनरी की दुकान में रविवार देर रात आग लग गई। दमकल के कर्मचारियों ने आग को काबू किया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सारा सामान जल गया।

आगर उप चुनाव की कांग्रेस बिछा रही बिसात, जीत के लिए सरकार जुटी

आगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद रिक्त हुई सीट को कांग्रेस जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी दे रखी है। सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ आगर जिले के दौरे पर जा रहे हैं जहां वे क्षेत्र में विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे तथा किसान कर्ज माफी करेंगे।

कॉलरवाली के नाम पहचानी जाने वाली बाघिन 29 बाघों की माँ

मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा दिलाने में अति-विशिष्ट योगदान देने वाली पेंच टाइगर रिजर्व की बाघिन ‘कॉलरवाली’ के नाम विश्व में सर्वाधिक संख्या में प्रसव और शावकों के जन्म का कीर्तिमान है। सितम्बर-2005 में जन्मी कॉलरवाली अब तक 8 लिटर में 29 शावकों को जन्म दे चुकी है। यह एक अनूठा विश्व रिकार्ड है। यह एक साथ 5 शावकों को भी जन्म दे चुकी है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से भी जुड़ें किसान: सचिन यादव

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने खरगोन के कसरावद में चिली फेस्टिवल के समापन समारोह में किसानों से आग्रह किया कि कृषि के साथ-साथ खाद्य-प्र-संस्करण उद्योग से भी जुड़ें। इससे फसल की सही कीमत मिलेगी और कृषि के साथ-साथ आय का वैकल्पिक स्रोत भी निर्मित होगा।

मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने नमस्ते ओरछा की तैयारियों का निरीक्षण किया

ओरछा में आय़ोजित किए जा रहे ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव की तैयारियों का वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख आयोजन स्थलों, मार्गों, ऐतिहासिक इमारतों में किये जा रहे संरक्षण एंव संधारण के कार्यों की समीक्षा की। श्री राठौर ने अधिकारियों को महोत्सव से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

नर्मदा परिक्रमा पथ सर्वसुविधायुक्त बनेगा: शर्मा

नर्मदा परिक्रमा पथ को राज्य सरकार सर्वसुविधायुक्त बनाएगी। इसके लिए ट्रस्ट का भी गठन किया जाएगा। जल्द बनाए जाने वाले ट्रस्ट के माध्यम से नर्मदा नदी के तटों, परिक्रमास्थल व मंदिरों का जीर्णोंद्धार किया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेत्री पेडनेकर ने सेल्फी पाइंट का शुभारंभ किया

भोपाल में बड़ी झील किनारे बोट क्लब पर सेल्फी पाइंट का रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शुभारंभ किया। इस मौके पर वहां मौजूद कई पर्यटकों ने पेडनेकर के साथ सेल्फी पॉइंट भी ली। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर तरुण पिथोड़े, डीआईजी इरशाद वली, नगर निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता आदि मौजूद थे।

युकां में प्रदेश इकाई के चुनाव में परफार्मर लिस्ट पर बनेंगे प्रत्याशी

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के चुनाव में परफार्मर लिस्ट के आधार पर प्रत्याशी तय किए जाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसमें प्रदेश इकाई के चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से उनके अब तक कांग्रेस के लिए किए गए काम के बारे में सवाल किया जाएगा। अगर वे कम से कम 27 साल के हों तथा विधानसभा और जिला इकाई में काम कर चुके हैं तो ही प्रदेश इकाई का चुनाव लड़ने की पात्रता रख सकेंगे।

मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 6 माह बढ़ाने के दिए निर्देश

सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने सहकारिता आयुक्त डॉ. एम. के. अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में पूर्व में कार्यरत संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 1 मार्च 2020 से 31 अगस्त 2020 तक 6 माह के लिए बढ़ाई जाए। आगामी समय में गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए इनकी संविदा अवधि अंतिम रूप से 6 माह के ‍लिए बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today