Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

थप्पड़ फिल्म देखने पहुंचे जनसंपर्क मंत्री

प्रदेश सरकार ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘थप्पड़’ को मध्यप्रदेश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में टैक्स फ्री कर दिया है। इसके प्रदर्शन को देखने के लिए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा अपनी पत्नी के साथ ज्योति सिनेप्लेक्स में पहुंचे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा सरकार में हमारी सुनवाई नहीं हो रही

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का दर्द कार्यकर्ताओं के बीच छलक उठा। सीधी में युवा संवाद कार्यक्रम में वे अपनों के बीच पाकर इतने भावुक हो गए कि अपनी ही पार्टी की सरकार को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल खड़ा हो गया।

अतिथि देवो भव की भावना से होगा नमस्ते ओरछा में पर्यटकों का स्वागत

‘नमस्ते ओरछा’ उत्सव में आने वाले पर्यटकों का स्वागत ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ किया जायेगा। इस सिलसिले में ओरछा और निवाड़ी के होटल, रेस्टोरेंट संचालकों तथा दुकानदारों को विधिवत प्रशिक्षित किया जा रहा है।

वन मंत्री सिंघार द्वारा होली पर पेड़ न काटने की अपील

वन मंत्री उमंग सिंघार ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों से हरे-भरे वृक्षों को न काटने की अपील की है। सिंघार ने कहा है कि कई बार देखने में आता है कि लोग अति उत्साह में जीवित पेड़ों को नुकसान पहुँचाते हैं। यह हरकत पर्यावरण के लिये गंभीर क्षति है।

कथा-ए-हिंद का 40 घंटे लगातार मंचन का विश्व रिकॉर्ड बनेगा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बीएसएसएस कॉलेज द्वारा आयोजित कथा-ए-हिंद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री शर्मा ने बीएसएसएस मयार नाटय ग्रुप एवं राष्ट्रीय सेवा ईकाई के द्वारा कथा-ए-हिंद नाटक के माध्यम से भारत के स्वर्णिम इतिहास को लगातार 40 घंटों नाटक मंचन के प्रयास की सराहना की। नाटक का मंचन कुल 60 विद्यार्थियों के माध्यम से किया जा रहा है।

जनसंपर्क मंत्री शर्मा एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यक्रम में पहुंचे

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मेलन में शामिल हुए। शर्मा ने राज्य शासन द्वारा पत्रकारों के हित में लिये गये निर्णयों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे, डीजीपी के साथ जौहरी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नई दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचकर शौर्य शिला पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान वहां मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक विजयकुमार सिंह के अलावा मप्र के कैडर के आईपीएस अधिकारी बीएसएफ के डीजी विवेक जौहरी की मौजूदगी से एकबार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

आबकारी दुकानों की नीलामी में सीमावर्ती प्रांत ने भी दिखाई रूचि

प्रदेश में वर्ष 2020-21 की आबकारी नीति में देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के बड़े समूह बनाये जाने से मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती प्रांतों के मदिरा लायसेंसधारियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। बड़े मदिरा समूहों के निर्माण से मदिरा के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। इससे अस्वस्थ व्यवसायी प्रतिस्पर्धा समाप्त होगी और मदिरा उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की वैध मदिरा उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगी। आबकारी आयुक्त श्री राजेश बहुगुणा ने इस सिलसिले में प्रदेश के और सीमावर्ती प्रांतों के मदिरा अनुज्ञप्तिधारियों से दूरभाष पर चर्चा की है।

छ़िदवाड़ा में 3 माह में बनी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की हैट्रिक

छिंदवाड़ा जिले में बच्चों और युवाओं द्वारा चित्रकला, भजन गायन और सामूहिक विवाह के क्षेत्र में तीन विश्व कीर्तिमान निर्मित हुए। यह सफलता अपने जिले को विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल स्थान पर रखने की भावना की परिचायक है।

खतरे में पहुँचे गुग्गल उत्पादन को बढ़ाने की मुहिम तेज

गठिया, कॉलेस्ट्रॉल और रक्तचाप की आयुर्वेदिक औषधियों और हवन सामग्री में उपयोग होने वाला गुग्गल का उत्पादन अज्ञानतावश गलत तरीके से दोहन के चलते आज खतरे में पड़ गया है। मध्यप्रदेश के केवल मुरैना, श्योपुर और भिण्ड जिले में पाया जाने वाला गुग्गल कच्चे माल के रूप में एक से डेढ़ हजार रूपये प्रति किलो और इसका सत्त 5 से 10 हजार रूपये किलो तक बिकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today