मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 6 माह बढ़ाने के दिए निर्देश

सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने सहकारिता आयुक्त डॉ. एम. के. अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में पूर्व में कार्यरत संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 1 मार्च 2020 से 31 अगस्त 2020 तक 6 माह के लिए बढ़ाई जाए। आगामी समय में गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए इनकी संविदा अवधि अंतिम रूप से 6 माह के ‍लिए बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त आयुक्त, सहकारिता अरविंद सेंगर ने बताया कि प्रदेश की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में लगभग 650 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को, नियमित नियुक्तियां होने तक की अवधि के लिए, संविदा पर रखा गया था। जून 2018 में सहकारी बैंकों में नियमित नियुक्तियां हो जाने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त हो गई थीं। इसके बाद से इन्हें विभिन्न कार्यों के लिए 6-6 माह की अवधि के लिए संविदा पर रखा जाता रहा। आवश्यकता न होने से 31 जनवरी 2020 को इनकी संविदा अवधि समाप्त करदी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today