Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

यात्री रेलगाड़ियों 14 अप्रैल तक नहीं चलेंगी

भारतीय रेलवे बोर्ड और रेल मुख्यालय ने बुधवार को फैसला किया है कि भारतीय रेलों का परिचालन 14 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा। अब 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक भारतीय रेलें नहीं चलेंगी।

पत्रकार के के सक्सेना का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया

लंदन से आई जिस युवती को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, उसके पिता तथा पत्रकार केके सक्सेना को भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने भी की है।

कोरोना वायरस से मध्यप्रदेश में पहली मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से मध्यप्रदेश में पहली मौत उज्जैन की रशीदा बी की हुई है। उसे कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद इंदौर में इलाज के लिए भेजा गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस से अब तक की 12वीं मौत है।

कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ने प्रशासन को दिए पांच लाख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए अपने वेतन में से राशि देने का ऐलान करने के बाद विधायक आगे आए हैं। जिला प्रशासन को छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ने पांच लाख रुपए का चैक दिया है।

देवड़ा प्रोटेम स्पीकर बनाए गए

राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकार के रूप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगदीश देवड़ा की नियुक्ति की है। देवड़ा छठवीं बार के विधायक हैं। वे मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को बताया देश में 21 दिन का लॉक डाउन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉक डाउन का बताया। उन्होंने कहा कि घर के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच लें और उसके बाहर नहीं जाएं। अगर 21 दिन के लॉक डाउन का पालन नहीं किया तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। उन्होंने 15 हजार करोड़ के पैकेज की व्यवस्था की जानकारी दी और सभी राज्यों को अभी केवल और केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च पर ध्यान देने को कहा है। चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ बारबाडोस से लौटी भोपाल की छात्रा, 70 भारतीय फंसे

अमेरिका के कैबियन आईलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बारबाडोस से भोपाल की एक छात्रा वापस लौटी है। वहां 17 कोरोना वायरस संक्रमित लोग मिले हैं जिससे बचकर भोपाल की छात्रा लौटी है। आज भी वहां 70 भारतीय फंसे होने की जानकारी है। सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्टों के मुताबिक भोपाल लौटी छात्रा का कहना है कि वहां फंसे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मदद के लिए पत्र लिखा है। वहां खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शिवपुरी जिले में भी कर्फ्यू घोषित

कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने पर जबलपुर और भोपाल में लगे कर्फ्यू के बाद अब शिवपुरी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहां विदेश से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कोरोना संकट से हर हाल में हम जीतेंगे

विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए बुलाए सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब छह मिनिट कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव पर चिंता जताई लेकिन जनता से अपील की कि उनके सहयोग से देश-प्रदेश इस महामारी पर जीत हासिल करेगा। चौहान ने इस महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता और उनके अाव्हान पर पूरे देश के नागरिकों के साथ देने को दुनिया के लिए उदाहरण बताया।

इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव बने

मध्यप्रदेश में सियासी उथल पुथल के बाद आई भाजपा सरकार ने आते ही मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी को हटाकर इकबाल सिंह बैंस को नया मुख्य सचिव बना दिया है। रेड्डी को एसआर मोहंती के स्थान पर कुछ दिन पहले ही मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश हुए थे। उनके हटने के बाद अब मोहंती की विद्युत नियामक आयोग में पुनर्वास पाने की कोशिशें भी धूमिल हो जाएंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today