Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

माशिमं की परीक्षाएं व उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम स्थगित

मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकंडरी की परीक्षा 2020 और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले इस संबंध में 31 मार्च तक के स्थगित किए जाने के आदेश दिए गए थे।

ताजुल मसाजिद में जुमे की नमाज नहीं होगी

भोपाल की ताजुल मसाजिद में जुमे की नमाज नहीं होगी। इस संबंधी में सोशल मीडिया पर एक अपील की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें ताजुल मसाजिद के सामने लिखित सूचना दिखाई जा रही है। अपील में सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है कि वे अपने घर में अगली सूचना तक पूरी नमाज पढ़े।

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, 800 संदिग्ध

दिल्ली के मौजपुरा मोहल्ला क्लीनिक में एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाया गया है और उसके परिवार में पत्नी व एक बच्चे को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। चिकित्सक के पास 12 मार्च को सउदी अरब से एक मरीज इलाज के लिए आया था जिसे कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया था।

मध्यप्रदेश में कोरोना का एक और संदिग्ध की मौत, जांच रिपोर्ट बाकी

इंदौर में कोरोना का एक और संदिग्ध की मौत हो गई है लेकिन अभी इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। बताया जाता है कि यह युवक भी उज्जैन का है जिसे इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। इलाज के दौरान उसे भी संदिग्ध कोरोना वायरस संक्रमित बताया गया था जिसके सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। मगर रिपोर्ट आने के पहले ही उसकी मौत हो गई।

गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ का राहत पैकेज, खाते में डाले जाएंगे पैसे

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिन के लॉक डाउन के बाद केंद्र सरकार ने गरीब और रोज कमाने खाने वाले परिवारों के लिए राहत पैकेज का एेलान किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज की घोषणा की गई है। साथ ही तीन महीने तक राशन के लिए भी पैकेज का ऐलान किया गया है।

आयोगों के बाद सहकारिता विभाग की राजनीतिक नियुक्तियां भी निरस्त

कमल नाथ सरकार द्वारा अपने अंतिम समय के करीब एक सप्ताह के कार्यकाल में आयोगों कई नियुक्तियां की थीं। इसके पूर्व सहकारिता विभाग में कई नियुक्तियां की गई थीं जिनमें अपेक्स बैंक, जिला सहकारी बैंक की नियुक्तियां शामिल थीं। शिवराज सरकार ने दो दिन में सभी राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है।

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक कश्यप ने दिए 21 लाख

रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन कश्यप ने आज पीड़ित मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की।उन्होंने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया।

संतरा उत्पादकों को नहीं आएगी दिक्कत: नकुल नाथ

कोरोना वायरस के चलते पांढुर्ना और सौंसर के संतरा उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। फसल तैयार है, मगर लॉकडाउन के चलते उनकी फसल बेकार पड़ी है। संतरा उत्पादकों की चिंता को देखते हुए सांसद नकुल नाथ ने कलेक्टर से चर्चा की और नागपुर मंडी तक संतरा पहुंचाने के लिए स्पेशल परमिट देने की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला प्रशासन ने स्पेशल परमिट किसानों का प्रदान किया है जिससे उनका संतरा अब नागपुर मंडी पहुंचने लगा है।

विधानसभा सत्र का हुआ अवसान

मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा के 24 मार्च से 27 मार्च तक आहूत किये गए षष्ठम सत्र के अवसान संबंधी अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई। अब राज्य सरकार लेखानुदान के माध्यम से जो धन का इंतजाम करने वाली थी, अध्यादेश द्वारा उसकी व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना प्रभावितों को राहत पैकेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन अग्रिम भुगतान, मजदूरों को 1000 की सहायता

कोरोना प्रभावितों के लिए शिवराज सरकार ने कई राहत पैकेजों की घोषणा की है जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दो महीने के अग्रिम भुगतान तता मजदूरों को प्रति मजदूर 1000 रुपए के भुगतान के ब़ड़े फैसले लिए गए हैं। यह फैसले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लेते हुए तुरंत सभी आयुक्तों, आई.जी., जिला कलेक्टरों, एस.पी., सीएमएचओ, नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका, सीएमओ को अमल करने के निर्देश दिए गए। कोरोना वायरस की रोकथाम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 दिन के देशव्यापी लॉक डाउन के आह्वान के संबंध में चर्चा की ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today