Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मस्जिद से घर में ही नमाज पढ़ने की अपील

भोपाल की मोती मस्जिद से मंगलवार को यह अपील की गई कि जो लोग मस्जिद में है वे ही मस्जिद में नमाज पढ़ें, बाकी अन्य लोग अपने घरों में ही नमाज पढ़े। यही अपील शहर काजी ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्वास मत हासिल किया

सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित भाजपा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। हालांकि इस मौके पर प्रमख विपक्षी दल कांग्रेस का एक भी विधायक मौजूद नहीं था।

भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लागू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालय में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। भोपाल और जबलपुर में स्थिति गंभीर होने के कारण यहां कर्फ्यू लगा दिया। इसका सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।

विधानसभा का तीन बैठकों का सत्र आज से

मध्यप्रदेश विधानसभा का चार दिन का सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। चार दिन का सत्र 27 मार्च तक चलेगा और इसमें तीन बैठकें होंगी। सत्र में लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा।

गेहूँ का समर्थन मूल्य पर उपार्जन एक अप्रैल से

प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन एक अप्रैल 2020 से प्रारम्भ किया जाएगा। पूर्व में उपार्जन 25 मार्च से 22 मई 2020 तक किया जाना निर्धारित था। प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये कई जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसलिये उपार्जन प्रारम्भ करने की तिथि को 25 मार्च से बढाकर एक अप्रैल 2020 किया गया है।

कोविद – 19 महामारी से निपटने कलेक्टर्स को सौंपे नियुक्ति के अधिकार

प्रदेश में कोविद-19 महामारी से निपटने के लिये तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ‘अपॉइन्टमेंट हेल्थ ऑफिसर इन इमरजेंसी’ की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कलेक्टर के अनुमोदन से कर सकेंगे।

नोवल कोरोना वायरस पर प्रतिदिन जारी होगा बुलेटिन

मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकें। उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को प्रतिदिन अद्यतन स्थिति पर बुलेटिन जारी करने के निर्देश दिये हैं। यह बुलेटिन सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक म ीडिया पर जारी किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का इस्तीफा

मप्र विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने लगभग आधी रात को यह इस्तीफा लिखा और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को भेजा।

राज्यपाल ने शिवराज को दिलायी मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सुश्री उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कमल नाथ से मुलाकात

मध्यप्रदेश में करीब 17 दिन चले राजनीतिक ड्रामे का सोमवार को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पटाक्षेप हो गया। शिवराज सिंह चौहान द्वारा शपथ लेने के लिए राजभवन में सादे समारोह में शपथ ली गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी पहुंचे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today