Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह पर निगरानी: आयुक्त कुमार

आयुक्त महिला-बाल विकास नरेश पाल कुमार ने 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाहों के आयोजन की निगरानी कर बाल-विवाह रोकने के निर्देश दिए हैं।

मजदूरों के चेहरों पर दिखी घर वापस जाने की खुशी

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दौरान खण्डवा और हरसूद के रैन-बसेरा और अन्य आश्रय-स्थलों में रुके हुए मजदूरों को जिला प्रशासन ने 6 बसों से सतना, रीवा, डिण्डोरी, ग्वालियर और बैतूल के लिये रवाना किया गया। मजदूरों को घर रवाना करने से पहले सर्किट-हाउस के पास स्थित छात्रावास परिसर में स्वादिष्ट भोजन कराया गया। मजदूरों के चेहरों पर अपने घरों के लिये बस से वापस जाने की खुशी स्पष्ट दिख रही थी।

स्ट्रेस में न रहें अधिकारी/कर्मचारी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी स्‍ट्रैस में न रहें। हम जल्‍दी ही कोरोना को परास्त करेंगे। हमारे सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी मेहनत से दिन रात कार्य कर रहे हैं, कार्य के साथ वे अपने स्वास्थ्य का भी ध्‍यान रखें। पूरी नींद लें, बिना तनाव के कार्य करें तथा अपने अमले का भी पूरा ध्यान रखें।

अन्य राज्यों के मप्र में फंसे मजदूरों को देगी लौटने की अनुमति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को सरकार मध्यप्रदेश वापस लाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अन्य राज्यों से मजदूर प्रदेश वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है।

प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान में कोरोना संकट से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उबारने के लिए हमें आगामी समय में अधिक से अधिक निवेश को प्रदेश में आकर्षित करना होगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाए, जिसमें उद्योगों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। समिति की अनुशंसा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के मौजूदा संकट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मजदूरों, छोटे व्यवसायियों आदि की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अत: प्रदेश में तुरंत ऐसी आर्थिक गतिविधियों प्रारंभ की जाना चाहिएं, जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों को इनका लाभ मिल सके। प्रदेश में रोजगार के अतिरिक्त अवसर जुटाने होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मंत्री नरोत्तम मिश्रा की वीसी, मृत्यु दर 4.8 पर आई

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ कोरोना संक्रमित के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि मध्यप्रदेश का सबसे ज्यादा पश्चिमी मध्य प्रदेश का क्षेत्र इंदौर और उज्जैन का कोरोना संक्रमण से प्रभावित है जहां सबसे ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं।

भोपाल में कोरोनो संक्रमण के 37 नए पॉजिटिव मरीज

भोपाल में आज 37 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से 35 कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमे से एक व्यक्ति के सेम्पल मृत्यु उपरांत लिया गया था, दूसरे व्यक्ति का कोरोना का इलाज एम्स में चल रहा था।

रमजान का महीना शनिवार से शुरू होगा

मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान महीने की शुरूआत शनिवार से होने जा रही है। इस्लामिक केलेन्डर के मुताबिक 25 अप्रैल को पहला रोजा होगा। कोरोना लॉकडाउन के रमजान के महीने में भी पिछले एक महीने की तरह मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने घर पर ही नमाज पढ़ेंगे और रोजा अफ्तार-सेहरी करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today