Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पीडीएस में बायो मेट्रिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की दुकानों से वितरित होने वाले अनाज में बायोमेट्रिक से ही वितरण की व्यवस्था को नहीं अपनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बायो मेट्रिक से सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण होने की संभावना के चलते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं। इस तरह की सूचनाएं मिलने के बाद विभाग ने यह निर्देश दिए।

सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं वन नर्सरी श्रमिक

वन विभाग की 171 नर्सरी में काम करने वाले लगभग 5 हजार श्रमिक अपने घर-पड़ोस और गाँव वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने के साथ कोरोना के खतरों से भी आगाह कर रहे हैं। स्थानीय मुख्य वन संरक्षक, अनुविभागीय अधिकारी और रेंज अधिकारी की देख-रेख में लगभग माह के 30 दिन काम करने वाले इन श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का प्रशिक्षण दिया गया था।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

कोरोना नियंत्रण के लिये उज्जैन को 28 नए डॉक्टर

कोरोना संक्रमण के प्रबंधन और उपचार के लिये उज्जैन में 28 डॉक्टर पदस्थ किये गये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 28 डॉक्टरों को अपनी सेवाएं उज्जैन में देने के निर्देश जारी किये गये हैं।

निजी विद्यालयों को फीस नियम शिथिल रखने के निर्देश

राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा अन्य समस्त बोर्ड से सम्बद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को लॉकडाउन अवधि में फीस संबंधी नियमों को शिथिल रखने के निर्देश दिये हैं। इन विद्यालयों से कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 की 30 जून तक जमा कर सकने वाले बकाया शुल्क के लिये कोई विलंब शुल्‍क नहीं लें। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिये आगामी आदेश तक कोई शुल्क वृद्धि नहीं करें। पालकों को फीस की एकमुश्त अदायगी के लिये बाध्य नहीं करें।

कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं पुलिसकर्मी: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में हमारे पुलिस के साथी कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। वे दिन-रात जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही वे जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित तथा उनकी हर तरह से मदद करने का कार्य भी कर रहे हैं। हमारे पुलिस के साथी अपने घर-परिवार को छोड़कर विपरीत परिस्थितियों में भी दिव्यांग, नि:शक्त, बुजुर्गों की सेवा कर रहे हैं, भूखों को भोजन करा कर मानव सेवा का अनुपम एवं अनुकरणीय उदारहण प्रस्तुत कर रहे हैं।

बैतूल के दुर्गम क्षेत्र भण्डारपानी में मदद देने पहुँचे कोरोना वारियर्स

कोरोना संक्रमण में दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीणों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाना काफी चुनौती पूर्ण होता है। बैतूल जिले में 1800 फीट ऊँचाई की पहाड़ी पर दुर्गम मार्गों से ग्राम भण्डारपानी में ये सामग्री पहुँचाकर पुलिस, वन, स्वास्थ्य और राजस्व अमले ने मिसाल कायम की है।

मप्र में कोरोना नियंत्रण के कार्यों के लिए सत्यार्थी ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री चौहान को बधाई दी। आज मंत्रालय से मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कोरोना नियंत्रण के संबंध में गठित राज्य सलाहकार समिति के सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद के दौरान सत्यार्थी मुख्यमंत्री चौहान को कहा कि आपके संवेदनशील व्यक्तित्व से मध्यप्रदेश में इस रोग के नियंत्रण का कार्य भली-भांति हो रहा है।

पूरी सावधानी रखें, संक्रमण नहीं फैलना चाहिए

सभी जिलों में लॉक डाउन प्रभावी रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो। संक्रमित क्षेत्र पूरी तरह बंद रहे तथा पूरी सावधानी रखी जाए, जिससे संक्रमण बिल्कुल भी ना फैले। जिलों में चल रहे उपार्जन कार्य एवं सौदा पत्रक के माध्यम से खरीदी में यह सुनिश्चित किया जाए कि व्यापारी किसानों से हम्माली की राशि ना वसूलें, उन्हें सौदे की पूरी राशि प्राप्त होनी चाहिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today