Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

घर-घर महिलाएँ बनाएंगी मास्क, कमाएँगी लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में जीवन-शक्ति योजना लॉन्च की। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में महिलाएँ घर-घर मास्क बनाएँगी तथा लाभ कमाएँगी। सरकार प्रति मास्क उन्हें 11 रुपये की राशि तुरंत उपलब्ध कराएगी।

मरीजों और कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ायें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना मरीजों का हल्‍के-फुल्के वातावरण में इलाज किया जाए। निरंतर उनका मनोबल बढाया जाए तथा तनाव कम करने के लिए उनका मनोरंजन भी किया जाए। इस कार्य के लिए आनंद विभाग को पुनर्जीवित कर आनंदकों की सेवाएं ली जाएं। कोविड अस्‍पतालों और क्वारेंटाइन सेंटर्स में ऑडियो-वीडियो के माध्यम से संगीत, फिल्‍म प्रदर्शन, प्रेरणादायक संदेश तथा मनोरंजक कार्यक्रम दिखाए जाएं। साथ ही, कोरोना कार्य में लगे अमले का भी मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य किये जाएं, जिससे वे अपना कार्य बिना किसी तनाव के कर पाएं।

प्रदेश में 8000 मजदूर अपने गृह जिलों के लिए रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने दूसरे राज्‍यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को बसों से प्रदेश वापस लाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हमने उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है। राजस्थान से हमारे मजदूर आने शुरू हो गए हैं। गुजरात से 2400 मजदूर 98 बसों से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। अन्य राज्यों से भी मजदूरों को शीघ्र प्रदेश वापस बुलाया जाएगा।

महिलाओं ने बनाए पीपीई किट, मास्क, सैनेटाइजर व हैंड कवर

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना को हराने में हमारे प्रदेश की महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए पी.पी.ई. किट, मास्क, सैनेटाइजर, साबुन एवं हैंड कवर उल्लेखनीय हैं। ये न केवल स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं बल्कि कई परिवारों की आजीविका का साधन बने हुए हैं। हम महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।

किसान कल्याण के लिए कृषि नियमों-कानूनों पर विचार होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में किसानों के कल्याण के लिए मंडी अधिनियम में संशोधनों के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। श्री चौहान ने कहा राज्य में किसान उत्पादक संगठन (FPO) को स्व-सहायता समूहों की तर्ज पर सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जाएगा। राज्य स्तर पर एक संस्थागत व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

चिकित्सकों को दी जा रहीं राज्य में तैयार पीपीई किट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्य पर चर्चा कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

पटेल के लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश

कृषक कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने अपने प्रभार के जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग की जनता से अपील की है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इसके लक्षण दिखाई देते हैं, तो वह तत्काल चिकित्सीय परामर्श लेकर स्वयं, अपने परिवार और समाज को इस संक्रमण से बचाने में अपना योगदान दे। श्री पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी को जनता के समुचित सहयोग से ही पराजित किया जायेगा।

ग्रामीण अंचल में साढ़े चार लाख मजदूरों को मिला काम

महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत प्रदेश की 19 हजार 428 ग्राम पंचायतों में 83 हजार 115 रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं। इन कार्यों में 4 लाख 53 हजार 253 मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार दिया जा रहा है.

ग्वालियर-चंबल संभाग में कोरोना का नया केस नहीं: मंत्री राजपूत

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि उनके प्रभार के ग्वालियर-चम्बल संभाग में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today