Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

भोपाल में गुरुवार से मंत्रालय-विभागाध्यक्ष कार्यालय खुलेंगे

कोरोना महामारी के लिए ल़ॉकडाउन के बाद अब गुरुवार से भोपाल में कुछ सरकारी कार्यालयों को खोलने का फैसला हुआ है। मंत्रालय, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के राज्यस्तरीय विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 30 फीसदी उपस्थिति के साथ दफ्तरों को खोले जाने के निर्देश जारी हुए हैं। इनमें शारीरिक दूरी का मापदंड का पालन अनिवार्य किया गया है।

चिरायु अस्पताल से 14 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर रवाना

Bhopal चिरायु अस्पताल की उचित स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर प्रबंध से बड़ी संख्या में यहां लाए गए कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्ति लगातार स्वस्थ हो रहे है। इसी क्रम में आज 14 व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए।

जरूरतमंद अधिवक्ताओं को दी जाएगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के इस दौर में न्यायालयों के बंद होने से हमारे बहुत से अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश अधिवक्ता सहायता योजना बनाई गई है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि इस योजना के लिए गठित फंड की सीमा को एक करोड रुपए से दो करोड रुपए कर दिया जाए, जिससे हम अधिक से अधिक जरूरतमंद अधिवक्ताओं को इस योजना का फायदा दे सकें.

फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन

फिल्म अभिनेता इरफान खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें कैंसर था और मुंबई के अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। वे 54 वर्ष के थे। इरफान का भोपाल से भी संबंध था क्योंकि उन्होंने यहां नाट्य स्कूल में शिक्षा हासिल की थी।

छतरपुर में तेज हवा, ओले और बारिश से तबाही, फसलों को नुकसान, पक्षी मरे

छतरपुर जिले के नौगांव और आसपास के कई गांव में मंगलवार की रात दो घंटे तक तेज हवा, ओले और बारिश से जमकर तबाही मची। कई पेड़ गिर गए, मकानों की छतों के टिन हवा में उड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। कई पक्षी ओले व बारिश से मर गए जिनमें तोतों की संख्या सबसे ज्यादा बताई जाती है।

आरक्षक ने बनाई, ” व्हीकल सैनिटाइजर मशीन “

पुलिस कोरोना ड्यूटी में वाहनों से लगातार आना-जाना करती है जिससे ये वाहन संक्रमण के सबसे ज्यादा वाहक बन सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर इंदौर पुलिस के एक आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी ने व्हीकल सैनिटाइजर मशीन बनाई है जिसे डीआईजी इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र ने देखकर उसकी सराहना की। एक हजार रुपए का इनाम भी देने की घोषणा की।

मानवता की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं हमारे पुलिस कर्मी

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने में हमारे पुलिस के साथियों ने सराहनीय कार्य किया है। इसके साथ ही भूखों को भोजन कराने, असहायों, नि:शक्‍तों, बुजुर्गों आदि की मदद करने तथा जरूरत मंदों तक भोजन आदि पहुंचाने में उन्‍होंने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। मध्‍य प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता आज आप पर गर्व कर रही है। प्रसन्‍न रहें, अपनी पूरी सुरक्षा करें तथा निर्भय होकर कार्य करें। हम जल्‍दी ही आप सब के सहयोग से कोरोना महामारी पर पूर्ण विजय प्राप्‍त करेंगे।

31 नए मरीज पॉजिटिव पाये गए, 28 मरीज स्वस्थ हुए

आज 28 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक भोपाल में 158 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके है। आज 31 कोरोना के नए मरीज मिले है , इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) 31 व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

बंदियों ने बनाया कोरोना से लड़ने का सांग

मध्य प्रदेश की सड़कों पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के गाने तो सुने ही होंगे. लेकिन अब हम बात उस चार दीवारी के अंदर रहने वाले कैदियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने खुद का कोरोना सॉन्ग तैयार किया.

प्रधानमंत्री के पंच आग्रह को अभियान बनाकर नीचे तक पहुंचाए पिछड़ा वर्ग मोर्चा

मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यक्षेत्र बड़ा है, इस दृष्टि से पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी भी बड़ी है। इस विपरीत समय में सभी लोग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ भारतीय जनता पार्टी दिन रात सेवा कार्यो में जुटी है। कोरोना महामारी से बचाव और जन जागरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के विरुद्ध जो “पंच आग्रह” और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जो बातें कही है, उनका पालन और उसे जन जन तक पहुंचाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today