Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों की वापसी के लिए आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूरों, छात्रों के अन्य प्रदेशों में फंसे होने तथा उन्हें वापस लाने या संबंधित प्रदेशों में रहने-खाने पीने की व्यवस्था कराने के लिए सात आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

25 परिवीक्षाधीन DSP को ऑनलाइन प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश पुलिस के 42 वे बैच के परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाइन आंतरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के दिशा-निर्देशों के पालन में बुधवार से यहाँ भौंरी स्थित मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के माध्यम से यह प्रशिक्षण शुरू हुआ।

राज्य के सरकारी दफ्तरों में काम शुरू, 30 फीसदी कर्मचारी रोस्टर पर आएंगे

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन और उसके बाद सरकारी दफ्तरों के कामकाज को शुरू करने के लिए रोस्टर प्रणाली से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गुरुवार को मंत्रालय में उप सचिव और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और शुक्रवार से कार्यालयों के प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों का रोस्टर तैयार कर ड्यूटी लगाई जाएगी।

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और न्यूयार्क में इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने वतन लौट आए थे। इस बीच बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे अंतिम सांस ली।

कांग्रेस ने प्रभारी महासचिव बदला, वासनिक होंगे नए प्रभारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हटा दिया है। उनके स्थान पर केरल-पुडूचेरी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके पहले वासनिक करीब डेढ़ दशक पहले भी मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं।

मप्र के अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 20 हजार श्रमिक वापस

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संकट के कारण मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 20 हजार श्रमिकों को अभी तक प्रदेश में वापस लाया जा चुका है।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

किसानों का सच्चा साथी कमल सुविधा केन्द्र शुरू

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल औरखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा सहकारिता मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज प्रदेश में किसानों से प्राप्त होने वाले सुझावों एवं कठिनाईयों के निराकरण के लिये ‘किसानों का सच्चा साथी कमल सुविधा केन्द्र’ की शुरूआत की। इसका दूरभाष क्र. 0755-255-8823 है।

ACS ने मंत्रालय में प्रवेश के संबंध में दिये निर्देश

अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ने चरणबद्ध रूप से कार्यालयीन कार्य शुरू करने के बारे में निर्देश दिये हैं कि मंत्रालय में केवल अधिकारी ही आएं। वाहन चालकों का वल्लभ भवन में प्रवेश वर्जित होगा। प्रवेश द्वार पर थर्मल टेस्टिंग तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

राजस्थान से मध्यप्रदेश लौटे मजदूर उज्जैन में अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए इंतजार करने सड़क किनारे सो रहे थे कि रात को एक ट्रक के ड्राइवर का गाड़ी पर संतुलन बिगड़ने की वजह से हादसा हो गया। ट्रक मजदूरों को कुचलते हुए निकल गया और हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। मजदूरों में से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today