Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

महामारी से बचाव में कारगर है पुरानी आयुर्वेदिक औषधियाँ

भारतीय चिकित्सा पद्धति में रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रभावी और प्रमाणित उपायों को देखते हुए प्रदेश में अब तक लगभग 70 लाख लोगों को त्रिकटु चूर्ण (काढ़ा पाउडर), संशमनी वटी, अणु तेल और आरोग्य कषायम नि:शुल्क वितरित किए जा चुके हैं। भोपाल के एक लाख से अधिक लोग शामिल हैं। भोपाल में क्षेत्रवार औषधियाँ वितरित की जा रही हैं। कोलार में वितरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।

कोरोना की स्थिति में निरंतर हो रहा है सुधार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थित में निरंतर सुधार हो रहा है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर वापस जा रहे हैं। नए प्रकरणों में निरंतर कमी आ रही है। कोरोना संकट को शीघ्र समाप्त करने के लिए अब हर शहरों और जिलों की परिस्थिति को देखते हुए रणनीति बनाई जा रही है। जिलों की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिकारी अब जिलों में जाकर वहाँ की स्थितियों का निरंतर अध्ययन कर रहे हैं।

कोरोना ने दिया नवीन जीवन पद्धति अपनाने का संदेश: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं और आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के सदस्यों के साथ ‘कोविड-19 की चुनौतियाँ और एकात्म बोध’ विषय पर विस्तार से चर्चा की।

कोरोना उपचार में भारतीय पद्धति अपनाई जाए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड-19 जैसी चुनौतियों से निपटने में उपचार की भारतीय पद्धति का भी उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आज जिस तरह इस रोग ने पूरे विश्व को कष्ट में डाल दिया है, उससे यह प्रश्न उपस्थित हुआ है कि उपचार में किस तरह योग, मंत्र और संगीत आदि का उपयोग किया जाए। रोगी का मनोबल बढ़ाने के लिए क्या प्रयास हों। कई रोग स्नेह से ठीक होते हैं लेकिन कोविड-19 जैसे रोग के लक्षण वाले बालक को उसकी माँ ही सिर पर हाथ नहीं रख सकती।

सम्मान-निधि मिलने से खुश हैं किसान रामचरण

छतरपुर जिले के बंधीकलां गाँव के किसान रामचरण अहिरवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पी.एम. किसान सम्मान-निधि की 2000 रुपये की पहली किश्त मिली है। रामचरण ने बताया कि खेती-किसानी से सीमित आमदनी होने के कारण उनके परिवार की माली हालत कमजोर हो गई थी। सम्मान-निधि की पहली किश्त की राशि बहुत बड़ा सहारा है। उन्होंने खेतीबाड़ी में यह राशि खर्च करने का निश्चय किया है।

रोज नये मोहल्ले में स्कूल लगाते हैं शिक्षक आशाराम

वैश्विक महामारी ‘कोरोना (कोविड-19)’ के भीषण प्रकोप से बचने के लिये नीमच जिले के ग्राम खेडली की शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक आशाराम लोची ने बच्चों की जिज्ञासाओं और पालकों की चिंताओं के समाधान के लिये नया तरीका हल निकाला है। आशाराम मुँह पर कपडे़ का बना मास्क लगाकर हर रोज गाँव के एक मोहल्ले में जाते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मोहल्ले के 4-5 विद्यार्थियों को किसी एक स्थान पर एकत्रित करते हैं और फिर वहीं शुरू हो जाता है आशाराम लोची का शासकीय प्राथमिक विद्यालय, ग्राम खेडली।

14 हजार श्रमिक वापस लाये गये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार कोरोना संकट के कारण मध्यप्रदेश के निवासी श्रमिक, जो विभिन्न प्रदेशों में फँसे हैं, उन्हें वापस लाने की कार्यवाही प्रभावी ढंग से जारी है। राज्य शासन के प्रयासों से अब तक लगभग 13 से 14 हजार श्रमिक प्रदेश में लाये जा चुके हैं। इनमें से आज 28 अप्रैल को 8300 मजदूर विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश लाये गये।

रेडक्रास ने लॉक डाउन में मेनगांव थाना में लगाया रक्तदान शिविर

लॉक डाउन के दौरान मंगलवार को खरगोन में मेनगांव थाना परिसर में जिला अस्पताल के ब्लड बैक के सहयोग से भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 लोगो ने स्वैच्छिक  रक्तदान किया जिनमें 9 पुलिसकर्मी और 22 ग्रामीणों ने रक्तदान किया।

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

बाहर फँसे प्रदेश के लोगों के लिए जारी होगा ई-पास

प्रदेश में लॉकडाउन के कारण प्रदेश के नागरिक अन्य राज्यों तथा अन्य प्रदेशों के नागरिक बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश में फँसे हुए है। राज्य शासन ने ऐसे लोगों के आवागमन के लिए ई-पास की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा भोपाल, इंदौर तथा उज्जैन जिलों में लागू नहीं होगी। इन जिलों में पारिवारिक सदस्यों की मृत्यु, चिकित्सकीय आकस्मिकता अथवा विशेष परिस्थितियों में पूर्ववत अनुमतियाँ जारी की जाएंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today