Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में गेहूँ का ऑल टाइम रिकार्ड उपार्जन

मध्यप्रदेश में इस बार गेहूँ का समर्थन मूल्य पर रिकार्ड उपार्जन किया गया है। कोरोना संकट के होते हुए भी मात्र एक माह की अवधि में 12 लाख 61 हजार 764 किसानों से 87 लाख 43 हजार 214 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर उपार्जित कर लिया गया है, जो कि मध्यप्रदेश के लिये ऑल टाइम रिकार्ड है। साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर आ गया है।

अब तक 3 लाख 84 हजार श्रमिकों की वापसी

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम श्री आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संकट के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब 3 लाख 84 हजार श्रमिक अब तक वापस आ चुके हैं।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

प्रदेश में 3 लाख 39 हजार मजदूर वापस आए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में न केवल बाहर के प्रदेशों में फंसे मजदूरों को बसों एवं ट्रेनों के माध्यम से लाया जा रहा है, अपितु बाहर के राज्यों के मध्यप्रदेश में फंसे मजदूरों को भी वाहन उपलब्ध कराकर राज्य की सीमाओं पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही सभी के भोजन आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। हमारे लिए सभी मजदूर एक समान हैं, हम सभी का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

एमएसएमई सेक्टर को आर्थिक आत्म निर्भरता के लिए बनायेंगे सशक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्योग इकाईयों को लाभान्वित एवं सशक्त कर आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा ऐसी इकाईयों के लिए किए जा रहे नये प्रावधानों के संदर्भ में मध्यप्रदेश सरकार उन प्रावधानों के क्रियान्वयन के साथ ही राज्य स्तर पर भी राहत दिए जाने के निर्णय लेगी।

लॉक डाऊन में बनाया विवि प्रबंधन का देश का अनूठा सॉफ्टवेयर

राज्यपाल लाल जी टंडन लॉक डाऊन अवधि में सृजन कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आज पहुँचे। ऑन लाइन डेव्हलपर टीम के साथ चर्चा की। उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उनका उत्साहवर्धन किया।

वेतन पुनरीक्षण की तीसरी किश्त के आदेश जारी

वित्त विभाग द्वारा मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अंतर्गत हुए वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप देय बकाया राशि की तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान मई-2020 में किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे।

प्रति हेक्टे. 20 क्विंटल होगा चने और सरसों का उपार्जन

प्रदेश सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने के लिये चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन प्रति हेक्टेयर 20 क्विंटल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिये उनके हित में निरंतर निर्णय कर रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि इस निर्णय से किसानों को प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।

कृषि सलाहकार परिषद् निरस्त

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 5 फरवरी, 2020 को गठित कृषि सलाहकार परिषद् को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today