Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

241 बसों से 10478 श्रमिकों को भेजा गया देवास सेंटर

दूसरे प्रदेशों के श्रमिकों को उनके गृह राज्य की सीमा तक पहुँचाने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में 15 मई को सेंधवा के बीजासन घाट में महाराष्ट्र से आये 10 हजार 478 श्रमिकों को देवास ट्रांजिट सेंटर भिजवाया गया।

विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक लॉकडाउन के अनुभवों को करेंगे साझा

लॉकडाउन अवधि में संभावित लर्निंग लॉस को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटल लर्निंग के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्री का शिक्षकों द्वारा परिवीक्षण कराने एवं अभिभावकों को भी बच्चों को शिक्षा में रूचि पैदा करने के प्रयास के क्रम में 17 मई से नया कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। लगभग एक माह तक प्रति सप्ताह एक विषय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक प्रतिभागिता करेंगे। इस संबंध में आयुक्त, राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश कुमार जाटव ने सभी जिलों के जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिये हैं।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

पुलिस बल को तनाव मुक्त करने के साथ वर्चुअल प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशिक्षण शाखा ने कोरोना संकट के समय अभिनव नवाचार किए हैं। प्रशिक्षण शाखा ने  पुलिस बल को तनाव मुक्त रखने एवं कौशल उन्नयन के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किया है । साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से लागू लॉक डाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी प्रशिक्षण शालाओं के द्वार खोल दिये हैं। कुछ प्रशिक्षण शालाओं में क्वारेन्टीन सेंटर बनाए गए हैं तो कुछ प्रशिक्षण शालाओं में चल रहीं बिशेष रसोई हर दिन हज़ारों असहायों एवं जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन करा रहीं हैं।

घर वापसी के निकले यूपी के आठ मजदूरों की गुना के पास दुर्घटना में मौत

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 55 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के एक लाख 78 हजार 417 हितग्राहियों को कुल 451 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इनमें से एक लाख 44 हजार 152 हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रथम किस्त के रूप में 25-25 हजार रूपये के मान से कुल राशि 360 करोड़ रूपये अंतरित की गयी। इसी प्रकार निर्माणाधीन आवासों के लिए 34 हजार 265 हितग्राहियों को द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किस्त के लिए 91 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

17 लाख से अधिक श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिये दीर्घ अवधि और अल्प अवधि की योजनाओं पर कार्य किया जायेगा। लॉकडाउन की अवधि में राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ हों, पर्याप्त सावधानी भी बरती जाये, श्रमिकों को रोजगार भी मिले इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। वर्तमान में प्रदेश में मनरेगा कार्यो से 17 लाख से अधिक मजदूरों को काम मिला है और उनके लिये रोजी-रोटी की पुख्ता व्यवस्था हुई है। गत वर्ष करीब 11 लाख श्रमिकों को ही कार्य मिला था । इस तरह कोरोना संकट के समय 6 लाख से अधिक जरूरतमंदों को कार्यों से जोड़ा गया है। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में निरंतर प्रयास होंगे।

मण्डी नियमों में संशोधन से किसानों को अधिक लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। निजी क्षेत्र में मण्डिया तथा क्रय केन्द्र आरंभ होने से प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनेगा, जिसका लाभ सीधे किसानों को होगा। इससे बिचौलियों को समाप्त करने में मदद मिलेगी और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए विकल्प भी मिल सकेंगे। जहाँ बेहतर सुविधा और फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा किसान वहीं अपनी फसल बेचेगा।

संक्रमण रोकने के करें हरसंभव प्रयास: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। हमें हर कोरोना मरीज को स्वस्थ कर उसके घर भिजवाना है। कोरोना अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हों और पूरी तत्परता एवं सावधानी के साथ प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए इलाज किया जाए। संक्रमित क्षेत्रों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए तथा संक्रमण रोकने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।

प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए खजाना खोला

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों, छोटे किसानों, रेहड़ी पट्टी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) आदि के लिए की गई घोषणाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए खजाना खोल दिया है। ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ क्रांतिकारी फैसला है, जिसके माध्यम से प्रवासी मजदूर जहां भी कार्य के लिए जाएंगे वहीं उन्हें राशन प्राप्त हो जाएगा। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों को अगले 2 माह तक नि:शुल्क राशन तथा 5 किलो अतिरिक्त राशन प्रदाय किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today