Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मजदुरो से भरा ट्रक पलट 6 मजदुरो की मौत

छतरपुर-सागर छतरपुर मार्ग के सेमरा पुल चौकी नैनागिर थाना बकस्वाहा छेत्र में एक आईसर ट्रक UP 35 T 8661 जिसमें कपड़ा भरा था, अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में 05 लोगों की घटनास्थल पर ही जबकि 01 की मृत्यु चिकित्सालय बंडा में हुई है । मृतकों में 04 महिलाएं और 02 पुरुष है ।

दद्दाजी गंभीर बीमार, एयर एंबुलैंस से कटनी लाया गया

गृहस्थ योगी सन्त देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें भाजपा विधायक संजय पाठक एयर एंबुलैंस से दिल्ली से कटनी लाया गया। वे एम्स में भर्ती थे और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। किडनी और लीवर की बीमारी की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। देर शाम उनके स्वास्थ्य को लेकर जब दुखद सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो संजय पाठक ने फेसबुक पर इसका खंडन किया और उन्हें एंयर एंबुलैंस से कटनी लाने की बात कही।

पत्रकारों को घोषित करें कोरोना योद्धा: सांसद कौशल

भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मीडियाकर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की है। कौशल किशोर लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

घायल प्रवासी श्रमिकों को देखने पहुँचे मंत्री राजपूत

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रवासी श्रमिकों को देखने जिला चिकित्सालय पहुँचकर चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में चर्चा की।

रेरा की वर्षगांठ: वेबिनार से रेरा दिवस का आयोजन हुआ

भारत सरकार के नगरीय विकास एवं आवासीय मंत्रालय द्वारा रेरा की तृतीय वर्षगांठ  पर वेबिनार के माध्यम से रेरा दिवस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय नगर विमानन, आवासन शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी थे। 

निजी स्कूल केवल टयूशन फीस ले सकेंगे, 10वीं की परीक्षा के बचे पेपर नहीं होंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा के शेष बचे पेपर की परीक्षा नहीं ली जायेगी। जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उन्हीं के अंक के आधार पर मैरिट तैयार की जायेगी। बचे हुए विषय के आगे ‘पास’ लिखा जायेगा।

प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए सात CM को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले श्रमिकों की समय पर जानकारी देने के लिए सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री चौहान ने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा है कि श्रमिकों के आवागमन में व्यवहारिक कठिनाई यह हो रही है कि मध्यप्रदेश को ये पता नहीं चलता है कि अन्य राज्यों से कितने श्रमिक किस माध्यम से किस समय मध्यप्रदेश की सीमा पर आने वाले हैं।

विकास के नए मॉडल से मजबूत करेंगे अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से पैदा संकट के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े दुष्प्रभाव कम करने के लिए विकास के नए मॉडल को अपनाकर कार्य किया जाएगा। यह मॉडल स्वदेशी आधारित स्वावलंबन की राह दिखाने वाला मॉडल होगा। इससे लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए जो पैकेज घोषित किए हैं, उनका लाभ लेते हुए मध्यप्रदेश फिर से विकास की राह पर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। सभी व्यवस्थाएं फिर पुख्ता होंगी। जीवन और कार्य की शैली में जरुर कुछ बदलाव करना होंगे।

अनुशासन के साथ कार्य की नई संस्कृति बनाएँ: टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि कुलपति सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आएं। कोरोना की चुनौती से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि घर पर रहते हुये विश्वविद्यालयों के छात्र और संकाय ने जो कार्य करके दिखाया है, उसने नया इतिहास बनाया है। टंडन वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सम्बोधित कर रहे थे।

स्वदेशी की राह पर चलते हुए नये भारत का करें निर्माण

राज्यपाल लालजी टंडन ने व्यापारियों का आव्हान किया है कि स्वदेशी की दिशा का पालन करते हुए आर्थिक पैकेज के द्वारा जो संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं उनका उपयोग कर नये भारत का निर्माण करें। कोरोना का संकट है, लेकिन गुणवत्ता सुधारने और आर्थिक प्रगति के लिए नया अवसर है। आवश्यकता अपनी शक्ति को पहचानने और नई दिशा पर चलने के संकल्प की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today