Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

8 बसों से 200 छात्र सिवनी रवाना

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और और खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने आज भोपाल के  इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से सिवनी के छात्रों को बसों से रवाना किया।  भोपाल में रहकर अध्ययन करने वाले सिवनी , कुरई, केवलारी, बरघाट और लखनादौन के लगभग 200 छात्रों को 8 बसों के द्वारा सिवनी जिले में उनके घर भेजा गया है।

6 माह के निर्णयों की अगले सप्ताह होगी पुन: समीक्षा

पिछली सरकार द्वारा गत 6 माह में लिये गये निर्णयों की समीक्षा के लिये मंत्री समूह की बैठक मंत्रालय में हुई। गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने निर्णय लिया कि मंत्री समूह की बैठक अगले सप्ताह पुन: आयोजित की जाएगी।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें) 

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें

मध्यप्रदेश के सिनेमाघर 31 मई तक बंद रहेंगे

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश सिनेमा (विनियमन) अधिनियम-1952 के तहत प्रदेश में संचालित सभी सिनेमाघरों को 31 मई, 2020 तक के लिये बंद रखे जाने के आदेश जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रदेश के सभी सिनेमाघरों को 17 मई, 2020 तक के लिये बंद रखने के आदेश जारी किये गये थे।

डीएलएड परीक्षा स्थगित

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (डीएलएड) नियमित प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की 2 जून से होने वाली परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। कोविड-19 के संक्रमण एवं देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उक्त निर्णय लिया गया है।

कुवैत से लौटे 18 कोरोना पॉजिटिव आने से एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत

विदेशों से आ रहे भारतीयों में से इंदौर में कुवैत से 240 विमान से लौटे हैं जिनमें से 18 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे इंदौर एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत का माहौल है। बस में उनके साथ आए लोगों में डर का माहौल है।

भाजपा ने उप चुनाव वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों में उतारे विस्तारक

मध्यप्रदेश में एकसाथ 24 विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं जिनके लिए भाजपा और कांग्रेस कमर कसकर तैयारी कर रही हैं। कोरोना लॉकडाउन की वजह से इन दलों की तैयारियां पर्दे के पीछे चल रही थीं लेकिन अब दोनों दल खुलकर सामने आ गए हैं।

लाॅकडाउन: स्कूल व कॉलेज, होटल व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, उड़ानों पर रोक

लाॅकडाउन- 4 पर नई गाइडलाइन जारी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया गाइडलाइन। 31 मई तक देशभर में बढ़ाया गया लॉकडाउन। मेट्रो, स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। होटल व रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी इजाजत नहीं।

आज सेम्पल की रिपोर्ट में 38 लोग कोरोना पॉजिटिव

आज चिरायु हॉस्पिटल से 27 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। अब तक भोपाल में 639 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। आज भोपाल में सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 38 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today