Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने तीन युवकों की मौत

छतरपुर के बमीठा में चितरई के पास बिजली गिरने से खजुराहो सेवाग्राम निवासी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इन मौतों के कारण सेवाग्राम में मातम का माहौल छा गया। मृतकों में अजय पिता राकेश साहू उम्र 20 वर्ष सेवाग्राम खजुराहो, मोहित अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी खजुराहो सेवाग्राम, शिवांक खरे पिता अखिलेश खरे उम्र 20 वर्ष निवासी सेवाग्राम खजुराहो शामिल हैं।

प्रदेश की 259 मंडियों में काली पट्टी बांधकर विरोध

सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश की 259 मंडियों, 298 उप मंडियों, 13 तकनीकी संभाग, 7 आंचलिक कार्यालय के साथ मंडी बोर्ड मुख्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी मॉडल एक्ट के खिलाफ काली पट्टी बांधकर आज से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

फीवर क्लीनिक्स को आदर्श बनायें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फीवर क्लीनिक्स को आदर्श बनाया जाये जिससे कोरोना संकट के दौरान वहाँ पर आसानी से कोई भी व्यक्ति जाकर अपनी स्वास्थ्य जाँच करवा सके तथा इसके बाद ये क्लीनिक सभी बीमारियों के उपचार के लिये भी अच्छे केन्द्र बनें। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1577 फीवर क्लीनिक्स कार्य कर रहे हैं। धीरे-धीरे इनका विस्तार किया जा रहा है।

आयुर्वेदिक ज्ञान का वैज्ञानिक विश्लेषण आवश्यक: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा भारत की अत्यंत प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, इसमें रोग को जड़ से मिटाने की क्षमता है। हमें अपनी इस चिकित्सा पद्धति पर गर्व है। श्री टंडन राजभवन से कोविड-19 ‘ग्रामीण स्वास्थ्य की चुनौतियाँ एवं आयुर्वेदिक समाधान’ विषय पर वेबीनार को संबोधित कर रहे थे। वेबिनार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामीण विश्वविद्यालय एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

ग्रामीणों को उनके भू-खण्ड पर मिलेगा मालिकाना हक

प्रदेश में ग्रामीण बसाहट का सर्वे कर अधिकार अभिलेख तैयार कर ग्रामीण जनता को उनके भू-खण्ड पर मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। ग्रामीणों के हित में योजना के तहत तैयार किये गये डाटाबेस से पंचायत स्तर पर सम्पत्ति रजिस्टर भी तैयार किये जायेंगे। ग्रामीणों को यह सौगात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल को की गई ‘ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण योजना’ की घोषणा के तहत प्राप्त होगी। भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बारदानों के लिये केन्द्रीय मंत्री पासवान को पत्र लिखा

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बारदानों की आपूर्ति के लिये केन्द्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता कराये जाने के लिये अनुरोध किया है।

स्नातक फाइनल और पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जून-31 जुलाई के मध्य

प्रदेश के सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों की स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाओं की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित होंगी। 29 जून से 31 जुलाई के मध्य पेन पेपर मोड पर परीक्षा केंद्रों पर जाकर विद्यार्थियों को परीक्षा देना होगा।

एक जून से प्रदेश में भी रेल सेवा प्रारंभ होगी: मंत्री मिश्रा

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि एक जून 2020 से मध्यप्रदेश में भी रेल सेवा आरंभ होगी। प्रदेश में 15 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। उक्त ट्रेनें श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त रहेंगी।

शराब की दुकानें को लेकर हाईकोर्ट में दो जून को सुनवाई

शराब दुकानें खोलने के सरकार के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे शराब ठेकेदारों की याचिका पर दो जून को सुनवाई होगी। अदालत ने सरकार से दो जून तक कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए हैं।

भाजपा ने गुड्डू को निकाला तो दी मानहानि की चेतावनी

कांग्रेस से भाजपा में गए मालवा के नेता प्रेमचंद गुड्डू को बुधवार को जब भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया तो उन्होंने पार्टी को मानहानि का मामला लगाने की चेतावनी दी। गुडडू ने कहा कि जब वे फरवरी में ही इस्तीफा दे चुके हैं और पार्टी में ही नहीं हैं तो भाजपा उन्हें निकालने के लिए नोटिस देने व निकालने की कार्रवाई कैसे कर सकती है। उन्होंने इसे दलित समाज के व्यक्ति का अपमान बताया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today