Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
प्रदेश की 259 मंडियों में काली पट्टी बांधकर विरोध

प्रदेश की 259 मंडियों में काली पट्टी बांधकर विरोध

सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश की 259 मंडियों, 298 उप मंडियों, 13 तकनीकी संभाग, 7 आंचलिक कार्यालय के साथ मंडी बोर्ड मुख्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी मॉडल एक्ट के खिलाफ काली पट्टी बांधकर आज से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

यह सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मंडी बोर्ड और मंडी समितियों के गेट पर दोपहर डेढ़ बजें मीटिंग करेंगे और इसके बाद मॉडल एक्ट 2020 के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड के संयोजक बीवी फौजदार ने बताया कि लागू होने वाले मॉडल एक्ट के खिलाफ आज से काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू हो गया। अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन में सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। विरोध प्रदर्शन के साथ संयुक्त संघर्ष मोर्चा आगे की रणनीति तैयार करेगा और सरकार के खिलाफ आगे उग्र प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today