Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

दैनिक नईदुनिया के प्रबंध संपादक तिवारी का निधन

दैनिक नईदुनिया के प्रबंध संपादक राजेंद्र तिवारी का बुधवार को सुबह निधन हो गया। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। वहां उनका निधन हो गया।

तकनीकी हस्तांतरण में कृषि वैज्ञानिक अपनी भूमिका पहचानें: मंत्री पटेल

देश के विभिन्न हिस्सों से पलायन कर आ रहे श्रमिकों और कृषकों के बीच तकनीकी हस्तांतरण की योजना पर कृषि विज्ञान केन्द्र एवं एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एप्लिकेशन रिसर्च इन्स्टीट्यूट (ICAR) के मध्य इन्टरफेस कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुआ।

कोरोना से हुईं मृत्यु का एनालिसिस कर रिपोर्ट दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से हुई एक-एक मृत्यु का डिटेल्ड एनालिसिस कर नियमित रूप से रिपोर्ट दें। हमें कोरोना मरीजों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध करवाकर कोरोना मृत्यु-दर को कम करना है। इलाज में थोड़ी भी लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर दो अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

नई दृष्टि और नई दिशा के साथ हो गौ-संरक्षण: टंडन

राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कहा कि गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए नई दिशा और नई दृष्टि के साथ कार्य करना होगा। गौशालाओं को आत्म-निर्भर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन और अन्य गौ-उत्पादों की वाणिज्यिक उपयोगिता आदि विभिन्न तथ्यों को सम्मिलित कर एकीकृत कार्य योजना बनाकर गौशालाओं को आत्म-निर्भर बनाया जा सकता है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मिलकर इस दिशा में पहल करें।

ग्रामीणों और केन्द्रीय टिड्डी नियंत्रण दल के अधिकारियों से सतत् सम्पर्क करें

कृषि विभाग के सभी जिला एवं अनुभाग स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि टिड्डी दलों के रात्रि ठहराव के स्थान सुनिश्चित होने पर तत्काल आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करें। स्थानीय प्रशासन एवं केन्द्रीय टिड्डी नियंत्रण दल के समन्वय से जहाँ तक संभव हो, प्रात: 3 बजे से कीटनाशकों के छिड़काव की कार्यवाही की जाये।

रेरा में अब भोपाल के मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई

मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर आवंटितियों की शिकायतों की सुनवाई आगामी एक जून से वीडियो कान्फ्रेंसिंग तथा ऑनलाईन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। भोपाल के प्रकरणों की पूरे सप्ताह सुनवाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की बीच की जायेगी।

माशिम ने बची परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा-2020 की शेष बची परीक्षाओं (सामान्य/दिव्यांग छात्र) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 9 जून से 16 जून तक संचालित की जायेगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी देना सुनिश्चित करें। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

हबीबगंज से तिरूअनंतपुरम् यात्री ट्रेन निरस्त

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश में केरल एवं तमिलनाडु राज्य के ऐसे व्यक्ति, जो स्वेच्छा से अपने-अपने राज्य वापस जाना चाहते थे, उनके लिए गुरुवार 28 मई को हबीबगंज रेलवे स्टेशन से तिरुअनंतपुरम् के लिए एक ट्रेन प्रस्तावित की गई थी। इन राज्यों के लगभग 2500 इच्छुक यात्रियों की सूची केरल राज्य से प्राप्त होने तथा उनके अनुरोध पर रेल यात्रा प्रस्तावित की गई थी।

फसल बीमा-किसान सम्मान निधि के 4600 करोड़ मिलने से किसानों को राहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मध्यप्रदेश में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशुपालन और उद्योग के क्षेत्र में रोजगारमूलक कार्यों के माध्यम से सशक्त अर्थव्यवस्था के लिये अधिकतम प्रयास होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today